Pakistanब्रेकिंग

विमान हादसे पर पाकिस्तान से आई प्रतिक्रिया, जानिए किसने क्या कहा

Share
Share
Khabar365news

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने गुरुवार को अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया और पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक संदेश में लिखा, “आज अहमदाबाद के पास एयर इंडिया के विमान की दुर्घटना की खबर से अत्यंत दुखी हूं। इस अपार क्षति से पीड़ित परिवारों के प्रति हम अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हैं। इस हृदय विदारक त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों के साथ हमारी प्रार्थनाएं और सहानुभूति है।”

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के प्रमुख नवाज शरीफ ने भी इस दुखद घटना पर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने लिखा, “अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे में बहुमूल्य जानों के नुकसान पर मेरी गहन संवेदना है। यह भयावह त्रासदी सीमाओं से परे है और हमें हमारी साझा मानवता की गहरी अनुभूति कराती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत की जनता के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।”

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो-जरदारी ने भी हादसे को लेकर शोक व्यक्त करते हुए कहा, “आज सुबह एक अत्यंत दुखद दुर्घटना की जानकारी मिली। एयर इंडिया का विमान, जिसमें लगभग 240 यात्री सवार थे, अहमदाबाद के समीप उड़ान भरने के कुछ ही क्षणों बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। भारत के लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।” गौरतलब है कि एयर इंडिया का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के थोड़ी ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। विमान में चालक दल सहित कुल 242 लोग सवार थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

बेड़ो में ट्रेलर से टकराई कार, दो लोगों की मौत हादसे से मचा हड़कंप

Khabar365newsरांची। राजधानी रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हुआ...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

DGP की बैठक के बाद जमशेदपुर में फायरिंग, युवक पर चलीं 4 गोलियां

Khabar365newsजमशेदपुर। DGP की बैठक के कुछ घंटे बाद ही जमशेदपुर में फायरिंग...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

झारखंड के पप्पू-अंजू की तलाश में जुटेगी 17 हजार थानों की पुलिस

Khabar365newsरांची। झारखंड के पप्पू और अंजू समेत वर्षों से लापता लोगों की...