jamshedpurझारखंडब्रेकिंग

दहेज उत्पीड़न की शिकायत कराने गयी महिला से SI ने मांगा एक लाख रिश्वत, SSP ने किया निलंबित

Share
Share
Khabar365news

जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना में दहेज उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराने पहुंची महिला से एक लाख रुपये रिश्वत मांगने के मामले में SSP के निर्देश पर गठित जांच टीम की रिपोर्ट के आधार पर कड़ा एक्शन लिया गया है। दरअसल, पूरे मामले में जमशेदपुर के SSP पीयूष पांडेय ने सिटी एसपी कुमार शिवाशिष की जांच रिपोर्ट के आधार पर सब-इंस्पेक्टर सुनील कुमार दास को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

पूरा मामला तब सामने आया जब पीड़िता ने भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता अंकित आनंद को बताया कि कदमा थाना के एसआई सुनील दास ने 3 व 4 जून को FIR दर्ज करने के एवज में एक लाख रुपये की मांग की थी। इसके बाद अंकित आनंद ने पीड़िता एवं उसके भाई के साथ 5 जून को SSP को लिखित शिकायत सौंपी और ट्वीट के माध्यम से मुख्यमंत्री, डीजीपी, कोल्हान डीआईजी व राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकार को सूचित किया। SSP के निर्देश पर सिटी एसपी ने जांच शुरू की और FIR दर्ज कराने में मदद की। जांच में व्हाट्सएप कॉल, चैट संदेश व शिकायतकर्ताओं के बयान दर्ज किये गये। रविवार को सिटी एसपी कार्यालय में शिकायतकर्ता भाजपा नेता अंकित आनंद समेत पीड़िता, उसके पिता एवं भाई का बयान कलमबंद किया गया, साथ ही आरोपों के समर्थन में आवश्यक साक्ष्य भी प्रस्तुत किये गये थे। कदमा थाने से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने और ठोस साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई हुई है।

एसआई को निलंबित करने पर BJP नेता अंकित आनंद ने कहा कि यह जीत सिर्फ पीड़िता की नहीं, बल्कि पुलिस विभाग पर भरोसे की है। मुझे अफसोस रहेगा कि कदमा थाना प्रभारी ने रिश्वत प्रकरण पर सूचना दिये जाने के बावजूद रहस्यमयी चुप्पी साधे रखा। मैंने जो कहा था, भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस उसे निभाया। डीजीपी, एसएसपी और सिटी एसपी की तत्परता ने न्याय को संभव बनाया, इसके लिए आभार। भाजपा नेता अंकित आनंद ने मामले पर ट्वीट करते हुये निलंबन पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है “Justice Delivered… सत्यमेव जयते, ना खायेंगे : ना खाने देंगे।” ऐसे में यह मामला झारखंड पुलिस में पारदर्शिता और जवाबदेही के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश बन चुका है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हर घर तिरंगा अभियान के तहत वार्ड पार्षद निभा देवी ने घर-घर पहुंचकर किया तिरंगा वितरण

Khabar365newsपाकुड़। राष्ट्रव्यापी “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत नगर परिषद पाकुड़ के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

निजी कार्यक्रम में शामिल होने बोकारो पहुंचे मुख्यमंत्री,

Khabar365newsबोकारो। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने...