झारखंडब्रेकिंग

1 लाख रुपये का लगाया जुर्माना झारखंड हाईकोर्ट की डबल बेंच ने JPSC की अपील को किया खारिज,

Share
Share
Khabar365news

असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर अनुसूचित जनजाति (ST) के अभ्यर्थी की नियुक्ति मामले में झारखंड हाईकोर्ट की डबल बेंच ने सिंगल बेंच के आदेश के खिलाफ दाखिल JPSC की अपील को खारिज कर दिया है।

सिंगल बेंच के आदेश को बरकरार रखते हुए हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एम. एस. रामचंद्र राव की डबल बेंच ने एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। बता दें कि सभी पक्षों की ओर से पिछली सुनवाई में बहस पूरी हो चुकी थी। इसके बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

क्या है मामला?
बता दें कि यह मामला मनोज कुमार कच्छप से जुड़ा हुआ है। JPSC की एक परीक्षा में मनोज ने भाग लिया था, लेकिन JPSC के खाते में तकनीकी कारणों से जमा की गई परीक्षा शुल्क की राशि क्रेडिट नहीं हो पाई थी। इस कारण उसके आवेदन को अमान्य मान लिया गया था। इसके बाद मनोज कुमार ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। हाईकोर्ट की एकल पीठ ने मनोज के पक्ष में फैसला सुनाया था।

तकनीकी खामी अधिकार नहीं छीन सकती
हाईकोर्ट की एकल पीठ ने कहा, “क्योंकि अभ्यर्थी अदालत के आदेश के आलोक में इंटरव्यू में शामिल हो चुका है और उसने परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त किए हैं, ऐसे में नियुक्ति प्रक्रिया से उसे बाहर नहीं किया जा सकता। अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग से कुछ परीक्षाओं में परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाता, ऐसे में तकनीकी त्रुटि उसके अधिकार को छीन नहीं सकती।”

हाईकोर्ट की खंडपीठ में JPSC ने दी थी चुनौती
मनोज कुमार कच्छप की रिट याचिका को स्वीकार करते हुए झारखंड हाईकोर्ट ने चार सप्ताह के भीतर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने और नियुक्ति पत्र जारी करने का निर्देश आयोग को दिया था। इसे हाईकोर्ट की खंडपीठ में JPSC ने अपील दाखिल कर चुनौती दी थी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender








Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में दिशा की बैठक में स्वास्थ्य व्यवस्था पर जनप्रतिनिधियों ने जताई चिंता

Khabar365newsहजारीबाग में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी की अध्यक्षता में दिशा की बैठक...

BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

बिहार में आंधी-बारिश की चेतावनी, 19 जिलों में IMD का अलर्ट जारी

Khabar365newsबिहार में मौसम विभाग ने आज 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

CM सम्राट का आज भागलपुर दौरा, विक्रमशिला सेतु का करेंगे निरीक्षण

Khabar365newsमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को भागलपुर दौरे पर हैं। सीएम बनने के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में प्री-मानसून का असर, कहीं बारिश तो कहीं सताएगी उमस और गर्मी

Khabar365newsझारखंड में आज उत्तर-पश्चिमी जिलों में गर्मी और उमस लोगों की परेशानी...