JharkhandpatratupatratuRamgarh

पीवीयूएनएल अस्पताल में आह्वान के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु
पीवीयूएन लिमिटेड द्वारा सामाजिक सरोकार एवं मानव सेवा के उद्देश्य से आह्वान अभियान के अंतर्गत आज पीवीयूएनएल अस्पताल परिसर में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर श्री आर.के. सिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ), पीवीयूएनएल की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके साथ अनुपम मुखर्जी, महाप्रबंधक (परियोजनाएं), मनीष क्षेत्रपाल, महाप्रबंधक (संचालन एवं अनुरक्षण), संगीता दाश, महाप्रबंधक (पी एंड एस ), विष्णु दत्त दाश, महाप्रबंधक (इलेक्ट्रिकल इरेक्शन ), तथा डॉ. तनमय मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, भी शिविर में उपस्थित रहे।

शिविर में पीवीयूएनएल के कर्मचारियों, अधिकारियों एवं अस्पताल के स्टाफ ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की सेवा में अपना योगदान दिया। शिविर का उद्देश्य ज़रूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना और कर्मचारियों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

इस अवसर पर सीईओ आर.के. सिंह ने रक्तदान को महादान बताते हुए सभी प्रतिभागियों की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को प्रोत्साहित करने की बात कही।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू डैम आठ फाटक में से 4 और 5 नंबर फाटक खुला

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातू पतरातू डैम के कैचमेंट एरिया में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पतरातू डैम आठ फाटक में से 4 और 5 नंबर फाटक खुला

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातू पतरातू डैम के कैचमेंट एरिया में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

ब्रह्माकुमारीज पतरातू सेवाकेंद्र द्वारा दिव्य अलौकिक ईश्वरीय रक्षाबंधन शुरु

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र,बी04, रोड़ नंबर-08 पतरातू द्वारा...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

अभय तिवारी मामले में जांच तेज,

Khabar365newsरांची। अभय तिवारी से जुड़े मामले में जांच एजेंसियों ने कार्रवाई तेज...