weatherझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, 17 और 18 जून को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Share
Share
Khabar365news

झारखंड : झारखंड में अभी मानसून ने पूरी तरह दस्तक नहीं दी है, लेकिन मौसम जल्द बदलने वाला है। मौसम विभाग रांची ने बताया है कि आज 15 जून से राज्य में बारिश की शुरुआत हो सकती है और 17-18 जून को भारी बारिश की संभावना है। इन दोनों दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम केंद्र के अनुसार, बंगाल की खाड़ी और ओडिशा-आंध्र प्रदेश क्षेत्र में 2 चक्रवाती सिस्टम बनने से झारखंड में मौसम का असर दिखेगा। इसका असर 15 जून से लेकर 20 जून तक राज्य के कई जिलों में देखने को मिलेगा।

कैसा रहेगा दिनवार मौसम
15-16 जून- राज्य के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
17-18 जून- लगभग पूरे राज्य में बारिश की संभावना है। कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।


19-20 जून- सभी जिलों में बारिश की संभावना है। कहीं-कहीं गरज और बिजली गिरने की भी आशंका |

15 जून को कहीं-कहीं 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। 16 जून को राज्य के दक्षिण-पश्चिम और मध्य भागों में भारी बारिश का येलो अलर्ट है। 17 जून को दक्षिण-पश्चिमी जिलों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बाकी कुछ जिलों में येलो अलर्ट। 18 जून को मध्य और आस-पास के जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जबकि बाकी हिस्सों में येलो अलर्ट।19 और 20 जून को कुछ जगहों पर वज्रपात और भारी बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी। वहीं 20 जून को उत्तर-पूर्वी हिस्से में कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट। डाल्टनगंज में अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे ज्यादा रहा। वहीं, लातेहार में बीते 24 घंटे में सबसे अधिक 20 मिमी बारिश हुई और न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

बोकारो: केन्दुआडीह के पास सड़क धंसी,

Khabar365newsधनबाद–बोकारो मुख्य मार्ग पर केंदुआडीह थाना के पास अचानक सड़क बीचों-बीच करीब...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

बर्थडे पार्टी में ले गई सहेली, फिर फ्लैट में छात्रा से हुआ रेप; रांची की घटना

Khabar365newsरांची के बरियातू थाना क्षेत्र के एक हॉस्टल में रहने वाली छात्रा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में बढ़ेगी भीषण गर्मी, 20 अप्रैल के बाद तापमान 40°C के पार; लू का खतरा

Khabar365newsझारखंड में अब भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। 20 अप्रैल के...