बिहारब्रेकिंग

रॉन्ग साइड आ रही पिकअप ने 3 को रोंदा मौत

Share
Share
Khabar365news

बिहार : बिहार के अररिया जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 3 युवकों की जान चली गई। यह हादसा अररिया-फारबिसगंज एनएच-47 पर पोठिया ओवरब्रिज के पास रविवार को हुआ। बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन रॉन्ग साइड से तेज रफ्तार में आ रही थी और सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान तारीख अनवर (42 वर्ष), जुंबीर (32 वर्ष) और बफा उर्रहमान (39 वर्ष) के रूप में हुई है। 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पिकअप वाहन सिमराहा इलाके की मांस फैक्ट्री से लौट रही थी और गलत दिशा में चल रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे बाइक सवारों को ओवरब्रिज पर सीधी टक्कर मार दी गई। टक्कर लगते ही तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े और मौके पर ही दम तोड़ दिया। तीनों आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं और एक ही बाइक पर सवार होकर फारबिसगंज से पूर्णिया की ओर जा रहे थे।

पिकअप चालक दुर्घटना के बाद वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही सिमराहा थाना पुलिस और यातायात डीएसपी एकराम खान मौके पर पहुंचे। डीएसपी एकराम खान ने बताया, “पिकअप और बाइक की टक्कर में 3 युवकों की मौत हुई है। वाहन को जब्त कर लिया गया है और चालक की तलाश जारी है। शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। आगे की जांच जारी है।” 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

बोकारो: केन्दुआडीह के पास सड़क धंसी,

Khabar365newsधनबाद–बोकारो मुख्य मार्ग पर केंदुआडीह थाना के पास अचानक सड़क बीचों-बीच करीब...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

बर्थडे पार्टी में ले गई सहेली, फिर फ्लैट में छात्रा से हुआ रेप; रांची की घटना

Khabar365newsरांची के बरियातू थाना क्षेत्र के एक हॉस्टल में रहने वाली छात्रा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में बढ़ेगी भीषण गर्मी, 20 अप्रैल के बाद तापमान 40°C के पार; लू का खतरा

Khabar365newsझारखंड में अब भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। 20 अप्रैल के...