JharkhandPolticalRanchi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण हुए संजय सेठ

Share
Share
Khabar365news

रांची । रांची महानगर कार्यालय में सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने पर आज एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया इस प्रेस वार्ता को देश के केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने संबोधित किया इस प्रेस वार्ता में रांची के लोकप्रिय विधायक सी पी सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने कहा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में
इन 11 वर्षों में देश के हर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हुआ है। गरीब, किसान, महिला, नौजवान, विद्यार्थी सहित संपूर्ण परिवार के कल्याण और उत्थान के लिए मोदी सरकार ने कार्य किया है। परिवार के साथ राष्ट्र की भी उत्तरोत्तर प्रगति हो, इस दिशा में प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में लंबी लकीर खींची गई है। इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में कई बड़े कार्य हुए। रांची को भी मोदी सरकार ने अनेक उपलब्धियां दी। चाहे रातू रोड का एलिवेटेड कॉरिडोर हो। चाहे रांची के आधा दर्जन रेलवे स्टेशनों का अमृत स्टेशन के तहत विकास, दर्जनों रेलवे अंडरपास और ओवर ब्रिज, वंदे भारत सहित कई नई ट्रेन, पूर्वी भारत का सबसे बड़ा पुस्तकालय की सौगात, भारतमाला परियोजना, रांची बोकारो एक्सप्रेस वे ऐसे कई कार्य हुए, जिससे झारखंड के विकास को नई गति प्रदान हुई है। झारखंड भी देश के विकास के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहा है। कल्पना से परे झारखंड के कई गांव मुख्य सड़कों से जुड़े। कई परिवारों को बिजली मिली। नि:शुल्क इलाज मिला। मुफ्त अनाज मिला। गरीबों को पक्के छत मिले। मोदी सरकार का कार्यकाल विकसित भारत की मजबूत नींव रखने वाला कार्यकाल है। आज के प्रेस वार्ता में रांची महानगर के महामंत्री भाजपा महानगर महामंत्री श्री बलराम सिंह, श्री जितेंद्र वर्मा प्रमुख रूप से मौजूद रहे। साथ ही मोदी जी के 11 साल के उपलब्धियां की प्रदर्शनी भी लगाई गई जिसका उद्घाटन केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ विधायक सी पी सिंह द्वारा किया गया

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

कौशल विकास एवं युवा सशक्तिकरण के प्रति PVUNL की प्रतिबद्धता

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु एक जिम्मेदार कॉरपोरेट संस्था के रूप...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड का खनिज, झारखंड का अधिकार है, इसे किसी भी कीमत पर छीनने नहीं दिया जाएगा-अंबा प्रसाद

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु हजारीबाग/रामगढ़- केंद्र सरकार द्वारा खान एवं...