झारखंडब्रेकिंग

स्वर्णरेखा महिला समिति द्वारा त्रिशक्ति महिला समिति को प्रदान की गई प्री-फैब्रिकेटेड शॉप

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट- सुमित कुमार पाठक पतरातु

स्वर्णरेखा महिला समिति द्वारा महिला सशक्तिकरण के दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल करते हुए त्रिशक्ति महिला समिति को हेसला स्थित प्री-फैब्रिकेटेड शॉप प्रदान की गई। इस अवसर पर स्वर्णरेखा महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती रीता सिंह एवं समिति की अन्य सदस्यगण उपस्थित रहीं।इस नई शॉप के माध्यम से त्रिशक्ति महिला समिति की सदस्य अब स्थानीय स्वाद एवं परंपराओं से भरपूर अचार, पापड़ एवं अन्य खाद्य उत्पादों का उत्पादन और बिक्री कर सकेंगी। यह सभी उत्पाद पूर्णतः स्थानीय संसाधनों और स्वावलंबी महिलाओं द्वारा तैयार किए जाते हैं, जिससे न केवल उन्हें आर्थिक संबल मिलेगा, बल्कि आत्मनिर्भरता की दिशा में भी एक सशक्त कदम होगा।इस अवसर पर त्रिशक्ति महिला समिति ने स्वर्णरेखा महिला समिति का आभार व्यक्त करते हुए इस सहयोग को एक प्रेरणास्रोत बताया। ज्ञात हो कि स्वर्णरेखा महिला समिति सदैव से महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित रही है। समिति द्वारा समय-समय पर सिलाई, ब्यूटीशियन, कंप्यूटर प्रशिक्षण एवं बालिकाओं के विद्यालयों में विभिन्न सुविधाएं प्रदान की जाती रही हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बरहेट में एक रात में 10 मोबाइल चोरी, गांव में दहशत

Khabar365newsबरहेट थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटनाएं थमने का नाम...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर मंथन तेज

Khabar365newsझारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सीएम हेमंत से मिले के. राजू, बोले- भाजपा को हराना गठबंधन का लक्ष्य

Khabar365newsसीएम हेमंत सोरेन से मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश प्रभारी बोले कि...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने के. राजू को सौंपा सुझाव पत्र

Khabar365newsमंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने आज झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू को...