झारखंडब्रेकिंग

सड़क हादसे में बोलेरो सवार बारातियों की दर्दनाक मौत, नौ लोगों की घटनास्थल पर ही मौत

Share
Share
Khabar365news

नीमडीह : सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह प्रखंड के तिलाईटाड़ गांव से गुरुवार को एक बोलेरो वाहन (जेएच05डीबी-7466) से नौ लोग बारात लेकर पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के बलरामपुर स्थित अदाबना गांव गए थे। बारात में शामिल यह सभी लोग शुक्रवार सुबह लौटते समय एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए। सुबह लगभग 7:00 बजे के करीब जब सभी लोग एनएच-18 पर झारखंड-बंगाल बॉर्डर स्थित नामशोल के पास से गुजर रहे थे तभी उनकी बोलेरो वाहन की आमने-सामने की टक्कर एक तेज़ रफ्तार ट्रेलर (ओडी09वी-9281) से हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेलर भी पलट गया और बोलेरो में सवार सभी नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान बीरु महतो (बोलेरो मालिक), बांका उर्फ चंद्रमोहन महतो, अजय महतो, विजय महतो, सपन महतो, गुरुपद महतो, शशांक महतो, चितरंजन महतो और मुंडा उर्फ कृष्णा महतो के रूप में हुई है। सभी मृतक सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलाईटाड़ गांव के महतो टोला के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पुरुलिया अस्पताल भेजा गया। इस हृदयविदारक घटना से पूरे तिलाईटाड़ गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। एक ही गांव के नौ युवकों की एक साथ मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और ट्रेलर चालक की तलाश की जा रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बरहेट में एक रात में 10 मोबाइल चोरी, गांव में दहशत

Khabar365newsबरहेट थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटनाएं थमने का नाम...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर मंथन तेज

Khabar365newsझारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सीएम हेमंत से मिले के. राजू, बोले- भाजपा को हराना गठबंधन का लक्ष्य

Khabar365newsसीएम हेमंत सोरेन से मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश प्रभारी बोले कि...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने के. राजू को सौंपा सुझाव पत्र

Khabar365newsमंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने आज झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू को...