Uncategorized

*भुरकुंडा पुलिस ने ब्याज कारोबारी के घर दर्जनों बाइक 22 मोबाइल लेपटॉप नक़द रुपए बरामद किया, भुरकुंडा पुलिस ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ जिले के भुरकुंडा थाना क्षेत्र सयाल मोड़ स्थित पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ब्याज कारोबारी 1- रंभू रजक 2- शंभू रजक के घर से 16 बाइक, 22 मोबाइल एक लेपटॉप और नक़द सात लाख दस हजार रुपए बरामद कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल,जिसका प्रेस कॉन्फ्रेंस आज एसडीपीओ बिरेंद्र चौधरी ने भुरकुंडा थाना में किया कहा पकड़े गए ब्याज कारोबारी का ड्रग्स कारोबार को बढ़ावा देने से संबंधित मामला सामने आया है जिसपर पुलिस जांच पड़ताल जारी है इसमें और भी चार व्यक्ति का नाम आया है जिसकी खोजबीन जारी है। पकड़े गए दोनों आरोपी को धारा 379/411/420/467/468/34 के तहत जेल भेजा गया। आपको बताते चलें कि क्षेत्र में नये नये युवक जो ड्रग्स की नशें लत के कारण महंगी गाड़ी मोबाइल सबसे कम पैसों में गिरवी रख नशें करना का कार्य किया करते थे जिसपर पुलिस ने अंकुश लगाने के उद्देश्य से इससे जुड़े दो ब्याज कारोबारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।आपको बताते चलें कि कोयलांचल क्षेत्र में ब्याज का धंधा बड़े पैमाने पर फल-फूल रहा था। जानकारी अनुसार ब्याज कारोबारियों द्वारा लोगो की मजबूरी के साथ नशें का लत लगें लोगों का फायदा उठाकर 10 से 20 प्रतिशत तक का ब्याज वसूली किया करते हैं। ब्याज खोर उधार लेने वाले से चेक व प्रामेसरी नोट बना लेते हैं। इसके आधार पर ब्याज नहीं भरने की स्थिति में लोगों के फायदा उठाकर संबंधित व्यक्ति को परेशान करते हैं।जिसे लेकर आज पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल। प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल पुलिस पदाधिकारी एसमपीओ डॉ बिरेंद्र चौधरी। इंस्पेक्टर रोहित कुमार। थाना प्रभारी अमित कुमार। दारोगा मयंक प्रसाद। दारोगा कुंदन राव। दारोगा अक्षय कुमार। दारोगा राजदीप कुमार। एएसआई पूरन सिंह।समंत दास। शर्मा साहब इत्यादि

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
Uncategorized

जी.एम.इंटर महाविद्यालय में क्यूज प्रतियोगिता का आयोजन।

Khabar365news हजारीबाग : जी .एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में एस.आई.आर. (S.I.R.) विषय...

Uncategorized

लिट्टीपाड़ा में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सीएसपी पर खाता खोलने के नाम पर ₹350 वसूली का आरोप, जांच की मांग

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट पाकुड़/लिट्टीपाड़ा। पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड...

Uncategorized

*रामगढ़ भुरकुंडा रीवर साईड में पुलिस मुठभेड़ में प्रिंस खान गैंग के सक्रिय सदस्य घायल,दो पिस्टल 59 पीस कारतूस बरामद*

Khabar365newsरामगढ़ जिले के भुरकुंडा रीवर साईड केंद्रीय विद्यालय में पुलिस मुठभेड़ में...