Hazaribaghझारखंडब्रेकिंग

शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज के सामने रुई-गद्दा दुकान में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग : हजारीबाग शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ठीक सामने रुई और गद्दे के प्रतिष्ठान में भीषण आग लग गई, जिससे लगभग 40 लाख रुपए से अधिक का नुकसान बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद दो दमकल गाड़ी और एक पुलिस विभाग के वॉटर कैनल की गाड़ी ने घंटों आग पर काबू पाने के लिए मशक्कत की। अंततः 1 घंटे से अधिक समय के बाद आग पर काबू पा लिया गया। मिली सूचना के अनुसार सुबह से ही क्षेत्र में बिजली कटी हुई थी और अचानक बिजली आने के बाद दुकान में वोल्टेज बढ़ गया। जिससे शॉर्ट सर्किट के कारण प्रतिष्ठान में आग लग गई। इसकी सूचना सबसे पहले स्थानीय जिला प्रशासन और फायर ब्रिगेड टीम को दी गई। तब तक स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की काफी कोशिश की। जिसमें प्रतिष्ठान के संचालक का हाथ झुलस गया।

आग लगने के बाद आसपास के दुकान में भी सुरक्षा के मद्देनजर खाली कर दिया गया। इस दौरान पुलिस विभाग भीड़ को तीतर भीतर करने के लिए जिस वाटर कैनन गाड़ी का उपयोग करती है उसका उपयोग आग पर काबू के लिए किया गया।
आग पर काबू पाने के लिए प्रशासन को आम जनता से भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। आम जनता की भीड़ घटनास्थल के आसपास घंटों जमा रहे। जिससे फायर ब्रिगेड विभाग के कर्मी और पुलिस को परेशानी झेलनी पड़ी। अत्यधिक भीड़ होने के कारण विभाग ने पानी का बौछार भी आम जनता पर छोड़ा तब जाकर भीड़ तीतर बीतर हुई।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हर घर तिरंगा अभियान के तहत वार्ड पार्षद निभा देवी ने घर-घर पहुंचकर किया तिरंगा वितरण

Khabar365newsपाकुड़। राष्ट्रव्यापी “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत नगर परिषद पाकुड़ के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

निजी कार्यक्रम में शामिल होने बोकारो पहुंचे मुख्यमंत्री,

Khabar365newsबोकारो। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने...