झारखंडब्रेकिंग

पत्नी की चाकू मारकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने आरोपी पति को पीट-पीट कर मार डाला

Share
Share
Khabar365news

गिरिडीह : गिरिडीह  के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के लुकईया गांव में बुधवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक पति ने अपनी पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी, जिसके बाद गुस्साए मायकेवालों ने आरोपी पति की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार, छोटेलाल हांसदा की शादी लगभग 8 साल पहले मीणा हांसदा से हुई थी। इन दिनों मीणा अपने मायके लुकईया गांव में रह रही थी। बुधवार रात छोटेलाल भी ससुराल पहुंचा था। वहां किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि छोटेलाल ने गुस्से में आकर मीणा पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पत्नी की हत्या करने के बाद छोटेलाल भागने लगा, लेकिन गांव के लोगों को घटना की जानकारी मिल गई। मृतका के परिजन और गांववालों ने उसे पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। ज्यादा मार खाने की वजह से छोटेलाल की भी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो और सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा: महिला के घर के बक्से में छिपा युवक बरामद, पुलिस कर रही

Khabar365newsजामताड़ा शहर के नामुपाड़ा मुहल्ले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है,...