गिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में सीएसपी संचालक के साथ लूटपाट, साढ़े 3 लाख छीनकर भागे बदमाश; मारपीट भी की

Share
Share
Khabar365news

गिरिडीह : गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के धरगुल्ली के बैंक ऑफ इंडिया के सीएसपी संचालक संतोष कुमार के साथ मंगलवार शाम को बाइक सवार अज्ञात दो अपराधियों ने लूटपाट की है। लूटपाट के दौरान उनके साथ मारपीट भी की गई है। इससे वे घायल हो गए हैं तथा साढ़े तीन लाख रुपए लूट ली गई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है। बताया जाता है कि धरगुल्ली के बैंक ऑफ इंडिया के सीएसपी संचालक संतोष कुमार मंगलवार को अटका बैंक शाखा से रुपए की निकासी कर बाइक पर सवार होकर गांव जा रहे थे।

वे मु़डरो के रास्ते होकर गांव जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधियों ने शाम साढ़े 6 बजे के करीब उन्हें रोका और मारपीट कर रुपए लूट लिए। उनकी मोबाइल और बाइक की चाभी भी लेकर अपराधी फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर लोग मौके पर पहुंचे एवं घायलावस्था में उठाकर उन्हें घर ले गए। स्थानीय स्तर पर प्राथमिक इलाज किया गया। 

थाना प्रभारी विनय कुमार यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने भुक्तभोगी सीएसपी संचालक से पूछताछ की। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है तथा प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत होता है । चूंकि देर शाम में जंगली रास्ता होकर वे रुपए लेकर अकेले गांव जा रहे थे, पुलिस को भी कोई सूचना नहीं दी गई थी ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जूते में छिपा था सांप, डसते ही पुलिसकर्मी बोतल में बंद कर पहुंचा अस्पताल

Khabar365newsनालंदा जिले के बिहार शरीफ स्थित मॉडल अस्पताल में एक पुलिसकर्मी अपने...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में बंद घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी,

Khabar365newsरांची के पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित वेस्ट सरोवर नगर, देवी मंडप रोड...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गढ़वा में दुकानदार को मारी गोली, गुटखा लेने आया था अपराधी

Khabar365newsगढ़वा जिले के नगर उंटारी थाना क्षेत्र के नारखोरिया गाँव में एक...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

आज उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का दौरा,

Khabar365newsउपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज रांची दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे भारतीय...