झारखंडब्रेकिंग

मंत्री योगेंद्र प्रसाद के भाई का निधन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया शोक

Share
Share
Khabar365news

झारखंड : झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र प्रसाद के भाई भरत कपूर का आकस्मिक निधन हो गया। हैदराबाद में उनका इलाज चल रहा था। वहां वह एआईजी में भर्ती थे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भरत कपूर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा, “राज्य सरकार में साथी मंत्री श्री योगेंद्र प्रसाद जी के भाई श्री भरत कपूर जी के आकस्मिक निधन का दुःखद समाचार मिला। मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे।”

मुख्यमंत्री सहित कई मंत्री और जनप्रतिनिधियों ने भी मंत्री योगेंद्र प्रसाद के प्रति संवेदना प्रकट की है। इस कठिन समय में पूरा झारखंड उनके साथ खड़ा है। मंत्री दीपिका पांडेय ने भी शोक व्यक्त किया है।उन्होंने कहा है कि “हैदराबाद में माननीय मंत्री श्री योगेन्द्र प्रसाद जी के अनुज श्री भरत कपूर जी के असामयिक निधन का दुःखद समाचार मिला। यह अत्यंत पीड़ादायक क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल एवं शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।”

बेरमो विधायक कुमार जयमंगल ने भी इस पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है कि “झारखण्ड के उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री तथा गोमिया विधानसभा से विधायक  भाई योगेन्द्र प्रसाद महतो जी के अनुज भरत कपूर जी के आकस्मिक निधन की खबर से स्तब्ध हूँ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और सभी परिवारजनों को संबल दे। भावपूर्ण श्रद्धांजलि।”

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हर घर तिरंगा अभियान के तहत वार्ड पार्षद निभा देवी ने घर-घर पहुंचकर किया तिरंगा वितरण

Khabar365newsपाकुड़। राष्ट्रव्यापी “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत नगर परिषद पाकुड़ के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

निजी कार्यक्रम में शामिल होने बोकारो पहुंचे मुख्यमंत्री,

Khabar365newsबोकारो। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने...