BreakingCrimeJharkhandLohardaga

मुठभेड़ मारा गया 25 लाख का इनामी एरिया कमांडर कुंवर मांझी।

Share
Share
Khabar365news

लोहरदगा ब्यूरो सद्दाम खान

मुठभेड़ मारा गया 5 लाख का इनामी एरिया कमांडर कुंवर मांझी।

फिलहाल पूरे इलाके में कोबरा, सीआरपीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त टीम सर्च ऑपरेशन चला रही है।

बोकारो में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, 25 लाख का इनामी नक्सली कुंवर मांझी ढेर, एक कोबरा जवान शहीद

बोकारो : जिले के जागेश्वर बिहार थाना क्षेत्र स्थित लुगू पहाड़ के काशीटांड़ जंगल में मंगलवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस भीषण मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षा बलों ने दो नक्सलियों को मार गिराया जिनमें से एक की पहचान 25 लाख के इनामी नक्सली कुंवर मांझी के रूप में हुई है। दूसरे नक्सली की पहचान की प्रक्रिया जारी है। हालांकि इस कार्रवाई के दौरान कोबरा-209 बटालियन के जवान प्रणेश्वर कोच शहीद हो गए। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ के समय जंगल में भारी गोलीबारी हुई। फिलहाल पूरे इलाके में कोबरा, सीआरपीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त टीम सर्च ऑपरेशन चला रही है। सुरक्षाबलों ने क्षेत्र को घेर लिया है और जंगल के अंदर छिपे नक्सलियों की तलाश की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और नक्सली सामग्री भी बरामद की गई है। शहीद जवान के पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के बाद सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव भेजा जाएगा। वहीं नक्सलियों के खिलाफ यह कार्रवाई सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सदर अस्पताल से आंदोलनकारियों के नाम संदेश,

Khabar365newsरांची। JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ जारी आंदोलन के...

BreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंग

दो माह के मासूम की हत्या, 3 हिरासत में

Khabar365newsपाकुड़। झारखंड के पाकुड़ जिले में दो माह के एक बच्चे की...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अभय तिवारी ने भर्ती प्रक्रिया पर लगाए गंभीर आरोप,

Khabar365newsरांची। भर्ती प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर चल रही बहस के...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

स्टेडियम पहुंचे अफसर, बाबूलाल की चेतावनी

Khabar365newsरांची। JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर जारी छात्र आंदोलन...