Hazaribagh

कटकमसांडी पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Share
Share
Khabar365news

–पहली बार ड्रोन टेक्नोलॉजी का प्रयोग कर चोरी का ट्रैक्टर और साइलेंट डीजी जेनरेटर बरामद

कटकमसांडी (हजारीबाग) कटकमसांडी थाना क्षेत्र के ग्राम बहिमर से गत 11 जुलाई को एक ट्रैक्टर चोरी हो हो गया था और उसी दिन पेलावल ओपी अंतर्गत ग्राम खुटरा से एक साइलेंट डीजी जेनरेटर की भी चोरी हुई थी, जिसका दोनो थाना में आवेदन दिया गया था। पर चोरी का ट्रैक्टर और साइलेंट डीजी जेनरेटर का कहीं कोई सुराग नहीं मिल रहा था। ऐसी स्थिति में कटकमसांडी थाना प्रभारी राज वल्लभ कुमार ने अनुसंधान में पहली आधुनिक टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया। कटकमसांडी थाना में पहली बार अनुसंधान में ड्रोन टेक्नोलॉजी की मदद ली गई । कटकमसांडी थाना प्रभारी राज वल्लभ कुमार एवं पेलावल ओपी प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय द्वारा संयुक्त रूप से ड्रोन टेक्नोलॉजी की सहायता से दोनों चोरी हुए सामान ट्रैक्टर और साइलेंट डीजी जेनरेटर को चतरा थाना अंतर्गत विभिन्न गांवों से बरामद कर बडी सफलता हासिल की गई। अब लोगों को यकीन है कि आज की पुलिस प्रशासन जटिल से जटिल मामले को आधुनिक टेक्नोलॉजी का प्रयोग कर सुलझा सकती है। दूसरी ओर घटना में शामिल अपराधियों के धर पकड के लिए छापामारी की जा रही है । कटकमसांडी और पेलावल ओपी पुलिस ने पहली बार किसी अपराध के अनुसंधान में में ड्रोन टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया है ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

म्यूटेशन में देरी पर भड़के जेपी पटेल, CO की कार्यशैली पर उठाए सवाल

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में म्यूटेशन के मामलों में कथित देरी को लेकर कांग्रेस...

BreakingHazaribaghindia

पूर्व मंत्री के बयान पर JMM महिला सेल की जिलाध्यक्ष ने जताई नाराजगी

Khabar365newsहजारीबाग: सदर अंचल के हुरहुरु स्थित खासमहल जमीन विवाद को लेकर पूर्व...

Hazaribagh

जी.एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में हिंदी दिवस पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन

Khabar365news हजारीबाग: .एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में हिंदी दिवस के अवसर पर...

Hazaribagh

सच्चिदानंद अग्रवाल लगातार दूसरी बार बने इचाक के विधायक प्रतिनिधि, कार्यकर्ताओं में हर्ष

Khabar365newsहजारीबाग: बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक अमित कुमार यादव ने सच्चिदानंद...