Home Breaking हाजत से फरार आफताब अंसारी का शव बरामद
BreakingCrimeJharkhandRamgarh

हाजत से फरार आफताब अंसारी का शव बरामद

Share
Share

रामगढ़: हाजत से फरार आफताब अंसारी का शव बरामद, हिंदू टाइगर फोर्स पर दो FIR दर्ज, एक गिरफ्तार
रामगढ़ थाना से फरार होता आफताब की तस्वीर. सीसीटीवी के फुटेज का हिस्सा.

25 जुलाई को रामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया था आफताब अंसारी को.
25 जुलाई की रात ही थाना से फरार हो गया था आफताब अंसारी.
आफताब अंसारी की फरारी को लेकर रामगढ़ थानेदार इंस्पेक्टर पीके सिंह सस्पेंड.
हिन्दू टाइगर फोर्स पर दो प्राथमिकी दर्ज, राजेश सिन्हा गिरफ्तार.
Ranchi/Ramgarh : रामगढ़ थाना हाजत से फरार हुए आफताब अंसारी का शव शनिवार देर रात दामोदर नदी से बरामद कर लिया गया है. इस घटना के बाद रामगढ़ थाना में हिंदू टाइगर फोर्स के खिलाफ दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से एक व्यक्ति राजेश सिन्हा को गिरफ्तार कर लिया गया है. बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी अजय कुमार के निर्देश पर चार टीमें गठित की गई हैं, जो लगातार छापेमारी कर रही हैं.

उल्लेखनीय है कि आफताब पुलिस हिरासत से फरार हो गया था. जिसके बाद आईजी के निर्देश पर रामगढ़ थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर पीके सिंह को निलंबित किया जा चुका है. इधर, इस मामले को लेकर रामगढ़ थाना में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है. जिसके बाद पुलिस ने हिन्दु टाइगर फोर्स नामक संगठन के राजेश सिन्हा को गिरफ्तार कर लिया है.

दो प्राथमिकी दर्ज
आफताब का शव मिलने के बाद रामगढ़ थाना में दो मामले दर्ज किए गए हैं. पहला मामला मृतक आफताब अंसारी की पत्नी सलेहा खातून ने दर्ज कराया है, जबकि दूसरा मामला अर्शी गारमेंट्स दुकान की मालकिन नेहा सिंह ने दर्ज कराया है. आफताब इसी दुकान में काम करता था. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने हिंदू टाइगर फोर्स के राजेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है.

आफताब की पत्नी का आरोप
आफताब की पत्नी सलेहा खातून ने अपनी शिकायत में बताया है कि आफताब अंसारी गोला रोड के चट्टी बाजार स्थित अर्शी गारमेंट्स में काम करते थे. 23 जुलाई को उनके पति के खिलाफ रामगढ़ थाना में यौन उत्पीड़न का एक मामला दर्ज हुआ था. उसी दिन शाम लगभग 3 बजे, एक कार पर सवार कुछ लोग अर्शी गारमेंट्स आए और खुद को “टाइगर फोर्स” का सदस्य बताया. उनमें से तीन लोग दुकान में घुसकर आफताब को पीटने लगे और घसीटते हुए बाहर ले गए. दुकान के बाहर में भी आफताब के साथ मारपीट की. थोड़ी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आफताब को हिरासत में ले लिया. जिसके बाद से आफताब की कोई जानकारी उन्हें नहीं मिली.

दुकान मालिक नेहा सिंह का आरोप
अर्शी गारमेंट्स की मालिक नेहा सिंह ने भी हिंदू टाइगर फोर्स के सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने बताया है कि 23 जुलाई को कुछ लोग उनकी दुकान में घुसे और खुद को हिंदू टाइगर फोर्स का सदस्य बताया. उन्होंने आफताब अंसारी पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाकर जान से मारने की नीयत से उसके पेट, सीने और गर्दन पर मुक्कों और लातों से हमला किया. मारपीट के दौरान आफताब जमीन पर गिर गया, लेकिन वे उसे बुरी तरह पीटते हुए घसीटकर सड़क पर ले गए.

प्राथमिकी के मुताबिक जब नेहा सिंह और अन्य कर्मचारियों ने आफताब को बचाने की कोशिश की, तो उनके साथ भी बदतमीजी और छेड़छाड़ की गई. किसी तरह हिम्मत करके वे आफताब को भीड़ से निकालकर दुकान के अंदर एक कमरे में बंद करने में कामयाब रहे. नेहा सिंह ने यह भी बताया कि मारपीट के दौरान उन लोगों ने मुस्लिम धर्मावलंबियों को निशाना बनाकर गंदी-गंदी गालियां दीं.

इसके अतिरिक्त, उन्होंने दीपक सिसोदिया द्वारा अपने फेसबुक पेज पर लिखी गई एक पोस्ट का जिक्र किया, जिसमें कहा गया था कि “कुछ दिन पूर्व हिंदू टाइगर फोर्स से एक हिंदू आदिवासी युवती के द्वारा मदद मांगा गया था, जिसमें यह गुड्डु उर्फ आफताब अंसारी नौकरी देने के बहाने यौन शोषण किया और फोटो वीडियो बनाकर धर्म परिवर्तन कराने के लिए ब्लैकमेल कर रहा था. ग्रूप ने पीड़िता को आश्वासन दिया था कि न्याय होगा और कई दिनों से टीम इसको तलाश कर रही थी, जिससे आज इसको चट्टी बाजार रामगढ़ से पकड़ा और पीड़िता के साथ न्याय हुआ. इस पोस्ट में आफताब अंसारी की तस्वीर भी लगी हुई थी.

जान से मारने की धमकी दी गई
नेहा सिंह ने प्राथमिकी में आगे बताया है कि राजेश सिन्हा ने भी एक व्हाट्सएप ग्रुप में दीपक सिसोदिया की फेसबुक पोस्ट का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए उनके दुकान संचालक शमीम अंसारी को इंगित करते हुए लिखा था कि भुरकुंडा के एक मुस्लिम कपड़ा व्यवसायी लव जिहाद को बढ़ावा दे रहा है, खुद भी देह व्यापार में जेल जा चुका है, करोड़ों के कमेटी घोटाला में भी शामिल है. भुरकुंडा के घोटाले के पैसे से रामगढ़ में बड़ा दुकान खोला है. उस पर भी कार्रवाई बहुत आवश्यक है.

नेहा सिंह के अनुसार, राजेश सिन्हा और दीपक सिसोदिया द्वारा फेसबुक और व्हाट्सएप पर इस तरह की बातें लिखकर वायरल की जा रही हैं, जिससे सामाजिक सौहार्द और सांप्रदायिक तनाव बढ़ रहा है. जब उनके दुकान संचालक शमीम अंसारी ने इस संबंध में थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई, तब भी राजेश सिन्हा और दीपक सिसोदिया ने आफताब और उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि मारपीट करने वाले हिंदू टाइगर फोर्स के लड़के उनके ही हैं और उन्होंने ही उन्हें दुकान में भेजा था. नेहा सिंह को डर है कि उपरोक्त लोगों द्वारा कभी भी उनके साथ कोई अप्रिय घटना को अंजाम दिया जा सकता है.

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
BreakingActiveJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

झारखंड के 1.75 लाख सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा विशेष सैलरी पैकेज

रांची। झारखंड सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों को बेहतर बैंकिंग सुविधाएं...

BreakingActiveJharkhandझारखंडब्रेकिंग

एक्सट्रीम बार हत्याकांड: जांच की खामियों पर SSP से रिपोर्ट तलब

रांची, 04 नवंबर रांची के एक्सट्रीम बार में डीजे संदीप प्रमाणिक की...

ActiveBreakingJamtadaJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची के पेंशनधारियों को अक्टूबर-नवंबर की राशि का भुगतान

राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी सर्वजन पेंशन योजना के तहत रांची जिले के...