weatherझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में आज भी बारिश, मौसम विभाग ने इन इलाकों में जारी किया येलो अलर्ट

Share
Share
Khabar365news

झारखंड : झारखंड में आज भी बारिश से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ वज्रपात की भी आशंका है। इसलिए लोगों से सतर्क रहने को कहा गया है.  इस मानसून अब तक झारखंड के 8 जिलों में बहुत अधिक बारिश देखने को मिली है। जिसमें पूर्वी सिंहभूम में सबसे अधिक बारिश देखने को मिल रही है।

पिछले 24 घंटे में राजधानी रांची के अलावे अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ़ रहा और कहीं कहीं छिटपुट बारिश हुई। जिसमें झींकपानी में लगभग 75 मिमी बारिश हुई और संताल परगना के क्षेत्रों में लगभग 60 से 70 मिमी बारिश हुई। वहीं सबसे अधिक अब तक के मानसून में पूर्वी सिंहभूम (घाटशिला) में 192.6 मिमी और टाटानगर में 125.8 मिमी बारिश हुई है। 

पिछले 24 घंटे में हुई बारिश:
झींकपानी : 74.4 मिमी 
जामताड़ा : 62.6 मिमी 
धनबाद : 55 मिमी 
दुमका : 38 मिमी 
जामताड़ा : 37.4 मिमी 
पलामू : 35.9 मिमी 
मौसम विभाग ने मंगलवार को भी राजधानी सहित रामगढ़, हजारीबाग, गिरिडीह, देवघर, पाकुड़, आदि जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।  रविवार को रांची का तापमान 26.8 डिग्री रहा। वहीं, राज्य में सबसे अधिक तापमान गोड्डा में 33.2 डिग्री सेल्सियस रहा। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

कलश यात्रा के साथ श्री श्री 108 श्री शतचंडी महायज्ञ प्रारंभ

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु श्री श्री 108 श्री शतचंडी महायज्ञ...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

धनबाद में घर में घुसकर युवक की हत्या,

Khabar365newsधनबाद जिले के सोनारडीह ओपी क्षेत्र में शुक्रवार शाम अपराधियों ने दुस्साहसिक...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड–बंगाल में हुआ 650 करोड़ रूपये का कोयला घोटाला,

Khabar365newsईडी ने झारखंड और पश्चिम बंगाल की सीमा पर चल रहे कोयला...