EntertainmentNationalपर्यटन

भूलकर भी मानसून में इन जगहों पर न करें घूमने की प्लानिंग, वरना हो सकती है पैसों की बर्बादी

Share
Share
Khabar365news

गर्मी के मौसम से राहत दिलाने के लिए जहां मानसून आया नहीं लोग खुशी के मारे झूम उठते हैं और हो भी क्यों न, सड़ी गर्मी से राहत जो मिलती है। मानसून के मौसम में ठंडी-ठंडी हवाओं के बीच घूमने का अलग ही मजा है, लेकिन इस बात का भी ध्यान रखना बेहद जरूरी है कि घूमने की प्लानिंग भी उन्हीं जगहों पर करनी चाहिए, जहां आपको बारिश के मौसम में फंसने का खतरा न हो। आज हम आपको उन जगहों के बारे में बताने वाले हैं, जहां आपको मानसून के मौसम में जाने से बचना चाहिए।

उत्तराखंड

गर्मी से बचने के लिए ज्यादातर लोग पहाड़ों की तरफ भागते हैं और जब मौसम मानसून का हो, तो हर कोई हिल स्टेशन की ओर जाने के लिए बेताब रहता है। पहाडों की बात आई है, तो सबसे पहले हम उत्तराखंड जैसी खूबसूरत जगह के बारे में बात करेंगे। दिल्ली से उत्तराखंड का सफर आप कुछ ही घंटों में पूरा कर सकते हैं। हालांकि कई बसें, ट्रेन और कैब की भी सुविधाएं मौजूद हैं, जो आपको दिल्ली से उत्तराखंड ले जाती हैं। बस आपको इस बात का ध्यान देना है कि मानसून के मौसम में उत्तराखंड की कई जगहों में लगातार बारिश होती रहती है, जिसकी वजह से सड़के फिसलन भरी हो जाती हैं। ऐसी जगहों पर इस मौसम में गाड़ी चलाना या घूमना खतरे से खाली नहीं है।

मुबंई

बारिश के मौसम में मुंबई पानी से लबालब भर जाता है। मानसून के मौसम में यहां की रौनक जैसे छिन सी जाती है और लोगों का तो बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। लगातार बारिश के कारण मुंबई की ट्रेनों की रफ्तार भी धीमी पड़ जाती है। लगातार बारिश की वजह से लोग घरों में बंद हो जाते हैं। मानसून के मौसम में मुंबई घूमने के बारे में तो बिल्कुल भी न सोचें। हालांकि महाराष्ट्र में कई ऐसे हिल स्टेशन हैं, जैसे, भंडारदरा, अंबोली, महाबलेश्वर आदि, जहां आप बारिश के मौसम से पहले या बाद में घूम सकते है

हिमाचल प्रदेश

उत्तराखंड की तरह ही हिमाचल में भी कई फेमस हिल स्टेशन हैं, जहां लोगों की भीड़ सबसे ज्यादा गर्मियों के मौसम में देखी जाती है। आप दिल्ली से हिमाचल कई सुविधाओं की मदद से जा सकते हैं। बस इस बात का ध्यान रखें कि आप हिमाचल घूमने की प्लानिंग बारिश के मौसम से पहले या बाद में ही बनाएं। दरअसल, हिल स्टेशन होने की वजह से यहां ऐसी कई जगह हैं, जहां बारिश के दौरान चट्टानों से पत्थर गिरना, बाढ़ या फिर भूस्खलन जैसी स्थिति पैदा हो जाती है।

सिक्किम

सिक्किम प्राकृतिक खूबसूरती से भरा हुआ है। दिल्ली से सिक्किम ट्रेन से जाने से आपको एक दिन का समय लग सकता है। इसलिए बस मानसून को छोड़कर बाकि के महीनों में सिक्किम घूमने के लिए जरूर जाएं, क्योंकि यहां बारिश के मौसम में हाल बेहद बुरा हो जाता है। बारिश के दौरान सड़कों पर गाड़ी चलाना बहुत मुश्किल हो जाता है। इसलिए बारिश के मौसम में सिक्किम का ट्रिप प्लान बिल्कुल न करें।

केरल

बारिश के मौसम में केरल और भी हरा-भरा और खूबसूरत दिखने लगता है। यहां के शानदार नजारों को देखने के लिए लोग यहां दूर-दूर से घूमने के लिए आते हैं। लेकिन आपकी जानकारी हम आपको बता दें कि बारिश के मौसम में यहां का नजारा बेहद डरावना हो जाता है। केरल की कई जगहों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो जाती है और तो और यहां आप तीन से चार दिन लगातार बारिश होते हुए देख सकते हैं। इसलिए अगर आप केरल में घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो सितंबर से मार्च के बीच में ही करें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingNationalब्रेकिंग

अजित पवार का अंतिम संस्कार आज बारामती में

Khabar365newsमहाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का आज गुरुवार, 29 जनवरी 2026 को...

JharkhandNationalNew DelhipatratupatratuRamgarh

एनटीपीसी ने 85.5 गीगावाट से अधिक की कमर्शियल क्षमता हासिल की

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु नई दिल्ली । एनटीपीसी ने आज...

BreakingdeogharJharkhandNationalPoltical

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा आज दो दिवसीय दौरे पर झारखंड के देवघर पहुंचे

Khabar365newsदेवघर । बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा आज...