BreakingJharkhand

सावन में बेलपत्र तस्करी पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, बस से पकड़ी गई भारी मात्रा में ताजे बेलपत्र

Share
Share
Khabar365news

सावन का पवित्र महीना चल रहा है, जहां श्रद्धालु भोलेनाथ को बेलपत्र अर्पित कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ तस्कर इसी धार्मिक आस्था को मुनाफे का ज़रिया बना रहे हैं। लेकिन इस बार वन विभाग की सतर्कता ने बेलपत्र तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है।

हजारीबाग के चौपारण में गौतम बुद्धा वन्यप्राणी आश्रयणी क्षेत्र से बेलपत्र लादकर बंगाल ले जाई जा रही सिमरन नामक एक प्राइवेट बस (WB 57 E 4224) को वन विभाग की टीम ने धर दबोचा। बस में भारी मात्रा में ताजा तोड़ा गया बेलपत्र मिला, जिसे सावन में बंगाल के मंदिरों और बाज़ारों में महंगे दाम पर बेचा जाना था।

आपको बताते चलें कि कोलकाता के बस स्टैंड के समीप बाबूघाट फूल-माला का बड़ा मंडी है, जहां इसकी बड़ी कारोबार है। इस कार्रवाई के पीछे गुप्त सूचना थी, जिस पर वनरक्षी कुलदीप कुमार और उनकी टीम ने रात में ही थाना चौपारण के पास नाका बंदी कर बस को रोक लिया। मौके पर बेलपत्र तस्करों और बस कर्मियों ने वन विभाग की टीम से झड़प भी की, जिससे कुछ दैनिक कर्मी घायल हो गए।

सूत्रों के मुताबिक 30,000 रुपए रिश्वत लेने की बात सामने आई है, जिससे इस तस्करी को अनदेखा किया जाए। लेकिन फिर भी गाड़ी पकड़ी गई, और अब पूरे विभाग की साख दांव पर है। स्थानीय लोगों की मानें तो पिछले 4-5 सालों से बेलपत्र की अवैध तुड़ाई का खेल चल रहा है, और अब जाकर विभाग ने सख्ती दिखाई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

कटिया कम्युनिटी हाॅल पतरातु में एकल श्री हरि संस्कार शिक्षा नव चैतन्य वर्ग का शुभारंभ

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु एकल अभियान श्री हरि संस्कार शिक्षा...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

इंडिया गठबंधन की जीत तय, बीजेपी की मंशा बेनकाब : विनोद पांडेय

Khabar365newsरांची: राज्यसभा चुनाव को लेकर झारखंड की राजनीति में बयानबाजी तेज हो...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सिंहभूम कॉलेज में कुड़मालि भाषा की पढ़ाई की मांग

Khabar365newsचांडिल: सिंहभूम कॉलेज, चांडिल में कुड़मालि भाषा की पढ़ाई शुरू करने की...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सिमडेगा में दर्दनाक हादसा, स्कॉर्पियो सवार 5 लोगों की मौत

Khabar365newsसिमडेगा: झारखंड के सिमडेगा जिले में एक भीषण सड़क हादसे में पांच...