Hazaribagh

सांसद मनीष जायसवाल ने ओएनजीसी चेयरमैन से मुलाकात कर बड़कागांव क्षेत्र के लंबित गैस परियोजनाओं को शुरू करने का आग्रह किया

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने गुरुवार की देर शाम को दिल्ली में ओएनजीसी के चेयरमैन अरुण कुमार सिंह से मुलाकात कर उनसे अपने संसदीय क्षेत्र से जुड़े एक महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा की। इस मुलाकात का मुख्य उद्देश्य हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के बड़कागांव प्रखंड में स्थित 56 लंबित गैस कुओं को फिर से शुरू करवाना था। सांसद मनीष जायसवाल ने ओएनजीसी के चेयरमैन अरुण कुमार सिंह को बताया कि बड़कागांव प्रखंड के अंगो, तलस्वार, बलिया, नापो, हरली, चंदोल और सांढ जैसे गाँवों में ओएनजीसी द्वारा कुल 63 गैस कुएँ खोदे गए हैं। इनमें से वर्तमान में सिर्फ 7 कुओं से ही उत्पादन हो रहा है, जबकि बाकी 56 कुएँ तैयार होने के बावजूद बंद पड़े हैं।

सांसद मनीष जायसवाल ने ओएनजीसी चेयरमैन को याद दिलाया कि इन सभी कुओं को “ऊर्जा गंगा पाइपलाइन” (गेल) परियोजना से जोड़ा जाना प्रस्तावित था, लेकिन अभी तक इस पर काम शुरू नहीं हो पाया है। उन्होंने श्री सिंह से आग्रह किया कि इन कुओं को जल्द से जल्द चालू किया जाए ताकि इन परियोजनाओं को शुरू करने से न केवल क्षेत्र की ऊर्जा क्षमता का सही उपयोग होगा, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे, जिससे पूरे क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। ओएनजीसी के चेयरमैन ने सांसद मनीष जायसवाल की बातों को ध्यान से सुना और इस मुद्दे पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
HazaribaghJharkhand

उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम से जगमगाया जगन्नाथ महतो इंटर महाविद्यालय

Khabar365newsहजारीबाग । इचाक प्रखंड स्थित जगन्नाथ महतो इंटर महाविद्यालय, उरुका ने इस...

HazaribaghJharkhand

इचाक के सी. एम. आदर्श उच्च विद्यालय का शानदार प्रदर्शन, 96.11% छात्र सफल

Khabar365newsहजारीबाग जिले के इचाक स्थित सी. एम. आदर्श उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों...