
हजारीबाग। सोमवार को जिला आपूर्ति कार्यालय परिसर में फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में एक भावुक और यादगार पल देखने को मिला। पुराने जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री सुधीर कुमार को उप निदेशक, खाद्य आपूर्ति विभाग, रांची पदस्थापित होने पर फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित विदाई दी गई, वहीं नये जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री मुरली यादव का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
पूर्व पदाधिकारी श्री सुधीर कुमार ने मौके पर एसोसिएशन पदाधिकारियों का नये पदाधिकारी से परिचय कराया। स्वागत करने वालों में जिला महासचिव सुनील कुमार सिन्हा, महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना सिन्हा, एकराम अंसारी, राम प्रकाश वर्मा, अरुण राणा, राम चरण करमाली, दिनेश यादव, चंदन कुमार, दिलीप पासवान, खुर्शीद आलम, निरज सिंह, सुरेन पासवान, गोलू सहित कई डीलर साथी मौजूद थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नंदु प्रसाद (अध्यक्ष / वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, झारखंड) ने की।
Leave a comment