हजारीबाग

थाना प्रभारी ने उठाया सराहनीय कदम, तालाब को बनाया सुरक्षित – गांव-गांव जाकर कर रहे जागरूकता अभियान

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग (दारू)। थाना प्रभारी इकबाल हसन ने बख्शी डीह गांव के चिन्हित तालाब को संभावित हादसों से सुरक्षित बनाने के लिए अनोखी पहल की है। तालाब के खतरा वाले हिस्से को रस्सी से घेरकर चिन्हित किया गया, साथ ही लोगों की सुरक्षा के लिए रस्सी और ट्यूब उपलब्ध कराया गया ताकि किसी भी अनहोनी की स्थिति में तुरंत जान बचाई जा सके।

सिर्फ यही नहीं, थाना प्रभारी ने दारू खरीका, इरगा, पेटो, हरली, रामदेव खारिका और दीगवार जैसे गांवों में जाकर लोगों को विसर्जन के बाद होने वाली संभावित दुर्घटनाओं से सतर्क रहने और एहतियात बरतने की अपील भी की।

स्थानीय ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे कदम से न केवल जन जागरूकता बढ़ेगी बल्कि आने वाले त्योहारों के दौरान किसी बड़ी दुर्घटना की संभावना भी काफी हद तक कम होगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
हजारीबाग

हुरहुरू हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपी गिरफ्तार

Khabar365newsहजारीबाग। शहर के हुरहुरू मोहल्ला में कुएं से बरामद युवक के शव...

हजारीबाग

रंग, उमंग और भाईचारे के बीच आरोग्यम परिवार का भव्य होली मिलन समारोह संपन्न

Khabar365newsभव्य होली मिलन समारोह में नवनिर्वाचित महापौर अरविंद कुमार राणा की गरिमामयी...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग नगर निगम चुनाव परिणाम में महिलाओं का रहा दबदबा

Khabar365newsहजारीबाग नगर निगम के कुल 36 वार्डों में से 17 वार्ड महिलाओं...