Home झारखंड रिनपास के 100 साल पूरे होने पर कल होगा भव्य शताब्दी समारोह, सीएम हेमंत सोरेन होंगे मुख्य अतिथि
झारखंडब्रेकिंग

रिनपास के 100 साल पूरे होने पर कल होगा भव्य शताब्दी समारोह, सीएम हेमंत सोरेन होंगे मुख्य अतिथि

Share
Share

कांके स्थित रिनपास (Rajendra Institute of Neuro-Psychiatry and Allied Sciences) अपने 100 साल पूरे कर रहा है। इस अवसर पर तीन दिवसीय Centenary Year Celebration का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत 4 सितंबर 2025 को होगी और 6 सितंबर तक चलेगा। उद्घाटन समारोह 4 सितंबर को पूर्वाह्न 11 बजे J.E. धुंजीभॉय अकादमिक एंड रिसर्च सेंटर, रिनपास, कांके में आयोजित होगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

राज्य सरकार और रिनपास प्रबंधन के संयुक्त प्रयास से आयोजित इस शताब्दी समारोह में स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा और विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजन में बड़ी संख्या में चिकित्सा विशेषज्ञों, शोधकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों की मौजूदगी की संभावना है।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ब्रेकिंगActiveBreakingJharkhandझारखंडरांची

रांची में राज्य स्तरीय दिशा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित,

रांची: राजधानी रांची में आज राज्य स्तरीय जिला विकास समन्वय एवं निगरानी...