झारखंडब्रेकिंग

GOAL इंस्टिट्यूट ने ‘How to Crack NEET’ विषय पर सेमीनार का किया आयोजन, हज़ारों छात्रों ने लिया हिस्सा

Share
Share
Khabar365news

मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए सोमवार को गोल इंस्टिट्यूट की ओर से “How to Crack NEET” विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम रांची में आयोजित हुआ, जिसमें हज़ारों की संख्या में मेडिकल अभ्यर्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सेमिनार का मुख्य उद्देश्य NEET की बदलती प्रतिस्पर्धा और बेहतर तैयारी के लिए सही दिशा में मार्गदर्शन देना था।

सेमिनार को संबोधित करते हुए गोल इंस्टिट्यूट के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर बिपिन सिंह ने विद्यार्थियों को NEET परीक्षा की नवीनतम प्रतिस्पर्धात्मक प्रवृत्तियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि NEET जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में सफलता पाने के लिए केवल मेहनत करना ही काफी नहीं, बल्कि सही रणनीति, निरंतर अभ्यास और सटीक समय प्रबंधन अनिवार्य है।

NCERT पर गहरी पकड़: 11वीं और 12वीं की NCERT की किताबों को बार-बार पढ़ना तैयारी की मजबूत नींव बनाता है।
नियमित टेस्ट प्रैक्टिस: मॉक टेस्ट और पूर्व वर्षों के प्रश्नपत्र हल करने से परीक्षा पैटर्न और आत्म-मूल्यांकन में मदद मिलती है।
समय प्रबंधन: प्रत्येक विषय के लिए एक निश्चित समय निर्धारित कर पढ़ाई करना आवश्यक है।
नोट्स बनाना: छोटे और प्रभावी नोट्स बनाकर उन्हें बार-बार दोहराना चाहिए।
मेंटल बैलेंस: परीक्षा के दौरान घबराहट से बचना और आत्मविश्वास बनाए रखना भी उतना ही ज़रूरी है।

सेमिनार में गोल इंस्टिट्यूट के संजय आनंद और आनंद वत्स ने भी छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने अनुशासन, स्मार्ट स्टडी तकनीक और आत्म-विश्लेषण जैसे विषयों पर विशेष ज़ोर दिया। दोनों शिक्षकों ने छात्रों को बताया कि निरंतर आत्म-समीक्षा से तैयारी को सही दिशा मिलती है और कमजोरियों को समय रहते दूर किया जा सकता है।

कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि गोल इंस्टिट्यूट के सफल पूर्व छात्र सारिका, हिमांशु, अभिनव आनंद, तलत फातिमा और शहज़हान जो वर्तमान में देश के प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेजों में अध्ययनरत हैं, उन्होंने भी अपनी सफलता की कहानी साझा की। इन छात्रों ने अपने अनुभवों से प्रेरणा देते हुए वर्तमान अभ्यर्थियों को बताया कि कैसे उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी अपनी तैयारी को जारी रखा और सफलता हासिल की। कार्यक्रम के अंत में गोल इंस्टिट्यूट द्वारा आयोजित एक टेस्ट में चयनित और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। शुभम, केपी सिंह, पूनम, प्रेरणा सहित कई छात्रों  को मेडल देकर उनकी मेहनत को सराहा गया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

आयुष डॉक्टरों की 670 पदों पर केवल 48 तैनात, सीपी सिंह ने सरकार से मांगा जवाब

Khabar365newsविधानसभा में स्वास्थ्य विभाग से जुड़े तारांकित प्रश्न पर जोरदार चर्चा हुई।...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

डायन-बिसाही प्रथा के खिलाफ कानूनी रूप से लड़ने वाले प्रेमचंद नहीं रहे

Khabar365newsअंधविश्वास की बेड़ियों में जकड़ी महिलाओं को सम्मान दिलाने के लिए अपना...

BreakingJharkhandPALAMUझारखंडब्रेकिंग

छतरपुर में दीदी बड़ी योजना में घूसखोरी, रोजगार सेवक रंगेहाथ गिरफ्तार

Khabar365newsजिले के छतरपुर प्रखंड अंतर्गत सिलदाग गांव में दीदी बड़ी योजना से...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

नॉर्थ कर्णपुरा की खदानों से मिला 30 करोड़ साल पुराने जीवाश्म के संकेत

Khabar365newsझारखंड स्थित नॉर्थ कर्णपुरा के कोयला खदानों से 30 करोड़ साल पुरानी...