BreakingHazaribaghJharkhand

हजारीबाग : पगार ओपी क्षेत्र से 3 युवक 13 दिन से लापता, परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का लगाया आरोप

Share
Share
Khabar365news

पगार ओपी थाना क्षेत्र के जोरदाग पंचायत से तीन युवक पिछले कई दिनों से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। लापता युवकों के परिजनों ने थाना प्रभारी को आवेदन देकर उनकी खोजबीन की मांग की है, लेकिन परिजनों का आरोप है कि अब तक पुलिस की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

परिजनों के अनुसार, 13 दिन बीतने के बावजूद अब तक FIR दर्ज नहीं किया गया है। जानकारी के अनुसार, राजू पासवान और दुखन पासवान, दोनों युवक रोज़गार के लिए कोलकाता गए थे और वहां एक ब्रश फैक्ट्री में काम करते थे। ये दोनों 3 सितंबर को कोलकाता से घर लौटने के लिए ट्रेन से निकले थे, लेकिन अब तक घर नहीं पहुंचे। इसी दौरान, इन दोनों को लाने के लिए गया उनका एक दोस्त भी लापता हो गया है।

परिवारवालों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, लेकिन जब कोई ठोस जानकारी नहीं मिली, तो उन्होंने थाना प्रभारी को लिखित आवेदन दिया। परिजनों का आरोप है कि आवेदन देने के बावजूद पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। लापता युवकों के परिजनों ने द फॉलोअप से बात करते हुए बेहद भावुक शब्दों में कहा, “क्या कसूर है मेरे बेटे का, जिसका अब तक कोई पता नहीं चल रहा… हम थाना जाकर थक चुके हैं। अगर मेरी गलती है अपने बच्चे को खोजना तो मुझे जेल में डाल दीजिए।” लापता युवकों के परिजनों ने जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है ताकि उनके बेटे सुरक्षित वापस लौट सकें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

जयराम-थाना प्रभारी विवाद पर शैलेंद्र महतो का सवाल,

Khabar365newsरांची। जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी से जुड़े विवाद को लेकर...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

परीक्षा धांधली केस में विशेष अदालत गठित, हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

Khabar365newsरांची। परीक्षा में कथित धांधली से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

बोकारो में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत; 2 गंभीर

Khabar365newsबोकारो। जिले में बारिश और अंधेरे के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में देर रात पुलिस की सख्ती, जगह-जगह चला चेकिंग अभियान

Khabar365newsरांची। अपराध पर रोकथाम और सड़क सुरक्षा को लेकर रांची पुलिस ने...