BreakingJharkhandRanchi

गुड न्यूज : खूंटी में क्लाइमेट स्मार्ट गांव मॉडल की शुरुआत, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने रखी नींव  

Share
Share
Khabar365news

कोचा खास, तोरपा (खूंटी) में आज समुदाय आधारित क्लाइमेट स्मार्ट गाँव की शुरुआत हुई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि झारखंड की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि यह पहल जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग की चुनौतियों का स्थानीय समाधान है। उन्होंने इसे पर्यावरण संरक्षण, सतत आजीविका और ग्रामीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

मंत्री ने कहा कि झारखंड की महिलाएँ समूह बनाकर संगठित हो रही हैं और अपनी आजीविका को सशक्त बना रही हैं। इसी सोच के अनुरूप सरकार मईया सम्मान योजना से 50 लाख महिलाओं को ₹2500 मासिक सहायता, बिजली बिल माफी और मनरेगा में 100 दिन का रोजगार जैसे कदम उठा रही है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार का उद्देश्य हर परिवार को आर्थिक सुरक्षा, महिलाओं को आत्मनिर्भरता और गाँवों को जलवायु-संवेदनशील टिकाऊ मॉडल के रूप में विकसित करना है।
दीपिका पांडे सिंह ने विश्वास जताया कि इन पहलों से कृषि-प्रसंस्करण, ग्रामीण उद्यमिता, महिलाओं द्वारा संचालित आपूर्ति श्रृंखलाएँ और हरित आजीविका जैसे नए अवसर बनेंगे। ऊर्जा को आजीविका से जोड़कर ये गाँव अब सतत और जलवायु-लचीले विकास के केंद्र बनेंगे। इस अवसर पर खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा और तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया भी उपस्थित रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

अंबा का लगा जनता दरबार, प्रत्येक शनिवार को लगाया जाएगा जनता दरबार

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु आज फिर से पीटीपीएस स्थित पूर्व...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

रामगढ़ पुलिस की नई पहल ‘प्रहरी’ के तहत पतरातू में पुलिस ने किया पैदल मार्च

Khabar365newsपतरातु सुमित कुमार पाठक आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पतरातू के कोतो में मुखिया निधि सिंह की पहल बिरहोर कॉलोनी में चला सफाई अभियान

Khabar365news पतरातु सुमित कुमार पाठक ग्राम पंचायत कोतो की मुखिया निधि सिंह...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू का कड़ा रुख

Khabar365newsजमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी...