हजारीबाग

अपराध पर पुलिस का शिकंजा : दारू थाना पुलिस ने चार कांडों के वांछित अभियुक्त को दबोचा

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग़/दारू।
दारू थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना क्षेत्र के कांड संख्या 89/25, 90/25, 92/25 और 93/25 में वांछित अभियुक्त मोहम्मद आफ़ताब (पिता – मोहम्मद असलम), ग्राम – जबरा, थाना – दारू, जिला – हज़ारीबाग़ को पुलिस ने धर दबोचा।

थाना प्रभारी इकबाल हसन के नेतृत्व में गठित टीम ने विशेष अभियान चलाकर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

इस अभियान में शामिल पुलिस पदाधिकारियों और जवानों की सतर्कता व तत्परता की सराहना की जा रही है। स्थानीय लोगों ने कहा कि इस कार्रवाई से पुलिस पर आम जनता का भरोसा और मज़बूत हुआ है। वहीं पुलिस प्रशासन ने दोहराया है कि क्षेत्र में किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा और अपराध पर सख़्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
हजारीबाग

कटकमसांडी में 7 और 8 मार्च को 6 घंटे बिजली रहेगी बाधित, मेंटनेंस कार्य को लेकर विभाग ने जारी की सूचना

Khabar365newsकटकमसांडी(हजारीबाग): कटकमसांडी प्रखंड क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी...

हजारीबाग

उपायुक्त की सख्ती: राशन व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, 4 दिन में सुधार के निर्देश

Khabar365newsहजारीबाग। जिला समाहरणालय में गुरुवार 5 मार्च को उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह...

हजारीबाग

हुरहुरू हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपी गिरफ्तार

Khabar365newsहजारीबाग। शहर के हुरहुरू मोहल्ला में कुएं से बरामद युवक के शव...