HazaribaghJharkhand

“हजारीबाग: रिश्वतखोरी के आरोपों से घिरी कृषि विभाग की योजना”

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग जिले के ईचाक प्रखंड क्षेत्र में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली से किसानों को लाभ पहुंचाने की सरकारी पहल पर सवाल उठने लगे हैं। ईचाक प्रखंड के दर्जनों किसानों ने कृषि विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि योजना का लाभ पाने के लिए उन्हें महीनों से कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है।

किसानों का आरोप है कि प्रखंड स्तर के पदाधिकारी एवं कर्मचारी रिश्वत की मांग करते हैं और पैसे नहीं देने पर आवेदन लंबित कर दिया जाता है। इसको लेकर किसानों ने हजारीबाग उपायुक्त को एक सामूहिक शिकायत आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। किसान अजय कुमार मेहता, कृष्णा कुमार मेहता और दिलीप कुमार ने कहा कि योजना का लाभ मिलना तो दूर, भ्रष्टाचार और लापरवाही ने उन्हें हताश कर दिया है।

वहीं इस मामले पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी विनोद कुमार रवि ने किसानों के आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि योजना का लाभ केवल योग्य लाभुकों को ही दिया जाता है और इसके लिए जरूरी है कि किसान स्वयं आकर आवेदन और कागजात कार्यालय में जमा करें।

उन्होंने यह भी साफ किया कि स्थल निरीक्षण के बाद ही किसी किसान को योजना से जोड़ा जाता है। किसानों और प्रशासन के बीच इस तकरार से सवाल उठ रहा है कि योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर पर कितने किसानों तक सही तरीके से पहुंच पा रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

लोकल सप्लायर ने बकाया भुगतान नहीं होने के कारण विरोध प्रदर्शन किया

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू निर्माणाधीन पीवीयूएनएल प्लांट के निर्माण कार्य में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

न्यू मार्केट, कटिया बस्ती पंचायत से शिव भक्त जलाभिषेक के लिए पहाड़ी मंदिर हुए रवाना

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु श्रावणी मेले के पवित्र अवसर पर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

JSSC ऑफिस में CID की छापेमारी

Khabar365newsरांची। JSSC से जुड़ी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच के...