हजारीबाग

झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा नगर सम्मेलन धूमधाम से संपन्न, नई नगर कार्यकारिणी का ऐलान – युवाओं की जोरदार भागीदारी से गूंजा हॉल

Share
Share
Khabar365news

हज़ारीबाग : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) अल्पसंख्यक मोर्चा का नगर सम्मेलन शनिवार को उत्साह और जोश से भरपूर माहौल में ऐतिहासिक रूप से संपन्न हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद सरफराज अहमद ने की, जबकि संचालन का भार जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद कौसर ने संभाला।

सम्मेलन में पार्टी के शीर्ष नेताओं और सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने इसे खास बना दिया। कार्यक्रम में केंद्रीय सदस्य विकास राणा, यासीन खान, सुनील शर्मा, जिला उपाध्यक्ष नईम राही, रणजीत मेहता, मोहन सोरेन, जिला प्रवक्ता कुणाल यादव, युवा जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र मेहता, जिला सहसचिव अब्दुल्ला खान, बड़कागांव प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष अब्दुल सलाम और रुस्तम सोहराब, जिला कोषाध्यक्ष कौसर अंसारी, महिला नेत्री श्वेता दुबे, और कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मंच पर मौजूद रहे।

इस मौके पर नगर की नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए मोहम्मद आज़ाद को नगर अध्यक्ष, महमूद आलम को नगर सचिव, मोहम्मद इक़बाल को नगर कोषाध्यक्ष, तनवीर आलम और फरीद मोहम्मद फरीद को नगर उपाध्यक्ष तथा आदिल खान को नगर मीडिया प्रभारी बनाया गया।

नेताओं ने अपने जोशीले संबोधन में कहा –
“झामुमो की नीतियों और विचारधारा को हर घर तक पहुँचाना ही हमारा संकल्प है। संगठन की ताकत ही समाज की ताकत है।”

सम्मेलन में युवाओं की भारी भागीदारी ने पूरे माहौल को ऊर्जा और जोश से सराबोर कर दिया। कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर अल्पसंख्यक समाज की आवाज़ को बुलंद करने और संगठन को नई ऊंचाई तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
हजारीबाग

हजारीबाग में सनसनीखेज हत्या कांड का खुलासा — SIT की बड़ी कार्रवाई, 8 आरोपी गिरफ्तार, खून से सना हथियार बरामद!

Khabar365newsहजारीबाग। जिले के लोहसिंघना थाना क्षेत्र अंतर्गत इंद्रपुरी चौक के पास हुई...

हजारीबाग

26 सप्ताह में जन्मा 650 ग्राम का नवजात, 84 दिन बाद मौत को दी मात

Khabar365news आरोग्यम हॉस्पिटल में चिकित्सा विज्ञान और मानवीय सेवा का अनुकरणीय उदाहरण...

हजारीबाग

पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने जंगली हाथी हमलों के पीड़ित परिवारों से की मुलाकात, हर संभव मदद का दिया भरोसा

Khabar365newsहाथियों की आवाजाही पर नियंत्रण, निगरानी व्यवस्था मजबूत करने और प्रभावित क्षेत्रों...