Breakingदेशब्रेकिंग

दुर्गा विसर्जन में मची अफरा-तफरी, महिलाओं के गले से उड़ गए सोने के चैन

Share
Share
Khabar365news

अंबिकापुरदुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बुरी तरह से अफरा-तफरी मच गई जब श्रद्धा और भक्ति के माहौल के बीच चार महिलाओं के गले से सोने की चेन छीन ली गई। घटना नगर के कोतवाली थाना क्षेत्र की है जहां हजारों की भीड़ के बीच चेन स्नैचिंग की ये वारदात सामने आई। घटना ने न सिर्फ श्रद्धालुओं को झकझोर कर रख दिया बल्कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। कोतवाली पुलिस ने पीड़ित महिलाओं की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान भारी भीड़ मौजूद थी। महिलाएं परिवार के साथ जुलूस में शामिल थीं तभी कुछ अज्ञात महिलाओं ने भीड़ का फायदा उठाकर बड़ी सफाई से उनके गले से चेन खींच ली और मौके से फरार हो गई। चश्मदीदों का कहना है कि कुछ संदिग्ध महिलाएं भीड़ में घूम रही थीं, जो एक-दूसरे को इशारों में कुछ संकेत दे रही थीं। पुलिस को आशंका है कि यह वारदात किसी गिरोह द्वारा अंजाम दी गई है, जिसमें प्रशिक्षित महिलाएं शामिल हो सकती हैं। कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िताओं की शिकायत पर चारों महिलाओं के अलग-अलग मामले दर्ज कर लिए गए हैं। घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है जिससे आरोपियों की पहचान जल्द ही की जा सके। पुलिस ने आसपास के बाजारों, बस स्टैंड और मुख्य सड़कों पर निगरानी बढ़ा दी है। साथ ही शहर के चोर गिरोहों और पुराने अपराधियों से भी पूछताछ की जा रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में गहराया पेट्रोल-डीजल संकट, कई पंपों पर तेल खत्म

Khabar365newsगिरिडीह समेत देश के कई हिस्सों में इन दिनों पेट्रोल-डीजल की किल्लत...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में मंईयां योजना के नाम पर अवैध वसूली का आरोप

Khabar365newsगिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड स्थित तेलमकरी आंगनबाड़ी केंद्र से एक चौंकाने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा DC ने बैंकों के खराब प्रदर्शन पर जताई नाराजगी, 

Khabar365newsजामताड़ा में बैंकों के खराब प्रदर्शन पर उपायुक्त आलोक कुमार ने कड़ा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अमूल डेयरी ने देशभर में बढ़ाई दूध की कीमतें,

Khabar365newsमशहूर डेयरी ब्रांड अमूल ने अपने कई दूध प्रोडक्ट्स की कीमतों में...