BreakingJharkhandweatherझारखंडब्रेकिंग

मौसम में बदलाव की आहट आज हल्की बारिश लेकिन त्योहारों पर साफ रहेगा आसमान

Share
Share
Khabar365news

झारखंड : झारखंड में मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में अगले दो दिनों तक, यानी 11 अक्टूबर तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 12 अक्टूबर से मौसम पूरी तरह साफ रहेगा और मानसून की विदाई की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। भारतीय मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने जानकारी दी कि 15 से 16 अक्टूबर के बीच झारखंड से मानसून की वापसी पूरी हो जाएगी। फिलहाल राज्य में कोई नया मौसमी सिस्टम विकसित नहीं हो रहा है, इसलिए दीपावली और छठ जैसे प्रमुख त्योहारों के दौरान मौसम शुष्क और साफ रहने की उम्मीद है। दीपावली के बाद हल्की ठंड शुरू होगी और नवंबर के पहले सप्ताह से ठंडक में धीरे-धीरे वृद्धि होगी।

मौसम विभाग के अनुसार, आगामी पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। रांची का अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। अक्टूबर महीने की शुरुआत से अब तक झारखंड में औसतन सामान्य से 75% अधिक बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, अब तक राज्य में 66.7 मिमी बारिश हो चुकी है, जबकि सामान्य औसत 38 मिमी होती है। यानी इस महीने अब तक लगभग दोगुनी वर्षा दर्ज की गई है।

पिछले 24 घंटे में राज्य के कुछ क्षेत्रों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई है। सबसे अधिक वर्षा पंचेत (धनबाद) में 21.8 मिमी रिकॉर्ड की गई, जबकि सबसे ज्यादा तापमान गोड्डा में 34.8 डिग्री और सबसे कम न्यूनतम तापमान लातेहार में 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इधर, रांची में दुर्गा पूजा के दौरान हुई लगातार बारिश से जन-जीवन प्रभावित रहा, लेकिन अब मौसम साफ होने के बाद बाजारों में रौनक लौट आई है। दीपावली की तैयारियां जोरों पर हैं लोग घरों और दुकानों की सफाई, रंगाई-पुताई में लगे हुए हैं। बाजारों में खरीदारी बढ़ गई है और पेंट-पुट्टी की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ देखी जा रही है। व्यापारियों के चेहरों पर भी खुशी है, क्योंकि साफ मौसम के चलते इस बार दीपावली पर अच्छे कारोबार की उम्मीद जताई जा रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सीएम हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

Khabar365newsचक्रधरपुर के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

तीन दिन काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी करेंगे रांची पुलिसकर्मी

Khabar365newsझारखंड पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच तनातनी बढ़ती नजर आ रही है।...

BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस दुर्घटना होने से बाल-बाल बची

Khabar365newsबिहार स्थित बेतिया में बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस के साथ कल एक बड़ा...