BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची के शॉपिंग मॉल में चोरी करते धराई एक महिला, गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news

रांची : रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित एक शॉपिंग मॉल से 11760 रुपए का सामान चोरी कर ले जाते एक महिला को पकड़ा गया है। जिसके बाद महिला के खिलाफ चुटिया थाना में शॉपिंग मॉल के स्टोर मैनेजर शिव मेहता ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। 

वहीं महिला को पकड़े जाने के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया, पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 32 वर्षीय गिरफ्तार महिला का नाम सोनी नाज बताया जा रहा है। वह मस्जिद गली सेक्टर 4 धुर्वा की निवासी है।

दरअसल 22 अक्टूबर को मॉल में उसे तब पकड़ा गया जब वह बाहर निकल रही थी और मॉल का इएएस सिस्टम आवाज करने लगा। ईएएस सिस्टम तब आवाज करता है जब कोई व्यक्ति बिना बिलिंग कराए सामान लेकर निकलता है। 

महिला मुंह पर मास्क लगाए हुए थी। उसके पास दो बैग थे। जिसकी तलाशी ली गई तो उसमें च्यवनप्राश, क्रीम, शैंपू, चॉकलेट, ब्यूटी प्रॉडक्ट सहित कई सामान मिले। चोरी करने की घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई है।

वहीं मामले को लेकर चुटिया थाना प्रभारी पूनम कुजूर ने बताया कि मॉल के स्टोर्स मैनेजर के लिखित शिकायत के बाद मामला दर्ज करते हुए कारवाई की गई है। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJharkhandLohardaga

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर झामुमो का हल्लाबोल, पावरगंज चौक पर फूंका पुतला।

Khabar365newsज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं हुआ तो आंदोलन को और धारदार किया...

ActiveJharkhandLohardaga

लोहरदगा कुडू में 21वीं कुडू कप फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ भव्य समापन, टाइगर जयराम महतो रहे मुख्य अतिथि

Khabar365newsलोहरदगा से सद्दाम खान की रिपोर्ट ​कुडू खेल मैदान में आयोजित 21वीं...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

राज्यपाल बोले- छात्र ज्ञान और प्रतिभा का उपयोग बड़े उद्देश्य के लिए करें

Khabar365newsरांची। राज्यपाल ने छात्रों से अपने ज्ञान, प्रतिभा और कौशल का उपयोग...