हजारीबाग

दारू थाना की मिसाल — थाना प्रभारी इक़बाल हुसैन ने खुद उठाई झाड़ू, छठ घाट को बनाया स्वच्छ और सुरक्षित

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग: दारू थाना क्षेत्र अंतर्गत झुमरा छठ तालाब में इस बार एक अलग ही दृश्य देखने को मिला। कम्युनिटी पुलिसिंग की अनूठी पहल के तहत दारू थाना प्रभारी इक़बाल हुसैन ने स्वयं थाना स्टाफ और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर छठ घाट की साफ-सफाई अभियान में भाग लिया।

छठ घाट को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से थाना प्रभारी ने न केवल खुद सफाई कार्य में हाथ बंटाया, बल्कि लोगों को ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण रखने और गहरे पानी में जाने से बचने की अपील भी की। इसके लिए तालाब परिसर में जागरूकता से जुड़ा बैनर लगाया गया, जिसमें सुरक्षा संदेश लिखे गए थे।

थाना प्रभारी इक़बाल हुसैन ने मौके पर कहा,

“छठ पर्व हमारी आस्था का प्रतीक है। इसका पालन स्वच्छता और सुरक्षा के साथ होना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। पुलिस केवल कानून-व्यवस्था की रखवाली नहीं करती, बल्कि समाज के हर शुभ कार्य में सहभागी बनना हमारा कर्तव्य है।”

स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने थाना प्रभारी के इस पहल की जमकर सराहना की। उनका कहना था कि दारू थाना क्षेत्र में पुलिस और जनता के बीच बढ़ता यह विश्वास प्रशासन की नई सोच और सकारात्मक बदलाव की पहचान है।

छठ घाट की सफाई के साथ-साथ दारू पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की भी पूरी रूपरेखा तैयार की है, ताकि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के छठ पूजा संपन्न कर सकें।

दारू थाना प्रभारी इक़बाल हुसैन की यह पहल एक मिसाल बन गई है — जहां पुलिस, जनता और आस्था एक साथ मिलकर स्वच्छता और सुरक्षा का संदेश दे रहे हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
हजारीबाग

कटकमसांडी में दिनदहाड़े नहीं, रात के अंधेरे में बड़ी चोरी—घर का ताला तोड़कर ₹5 लाख के जेवरात व नकदी ले उड़े चोर

Khabar365newsकटकमसांडी, हजारीबाग। थाना क्षेत्र के लोहसिंघना गांव निवासी ममता देवी के घर...

हजारीबाग

आपूर्ति व्यवस्था को और सुदृढ़ करने पर उपायुक्त का जोर, धान अधिप्राप्ति की तैयारियां समय से पूरी करने का निर्देश

Khabar365newsहजारीबाग: उपायुक्त हेमन्त सती की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय सभाकक्ष में...

हजारीबाग

बिरहोर टोला में लगा विशेष कैंप, ग्रामीणों को एक ही छत के नीचे मिली सरकारी योजनाओं की सुविधाएं

Khabar365newsकटकमसांडी (हजारीबाग): कटकमसांडी प्रखंड के बिरहोर टोला में गुरुवार को विशेष शिविर...

हजारीबाग

15 अगस्त पर अनुमंडल से प्रखंड तक गूंजेगा राष्ट्रभक्ति का संदेश, ध्वजारोहण से जनसंबोधन तक तय हुई जिम्मेदारी

Khabar365newsउपायुक्त कार्यालय, हजारीबाग ने जारी किया महत्वपूर्ण निर्देश, सभी संबंधित कार्यालयों को...