Uncategorized

हत्यारी मोड़ में सड़क पर सियार के आने से बाइक हुई दुर्घटनाग्रस्त, भाजपा नेता के.पी.ओझा हुए घायल

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग के वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश पति ओझा उर्फ़ के. पी.ओझा का शुक्रवार शाम रांची से बाइक से अपने घर हजारीबाग स्थित ग्राम नवाडीह लौटने के क्रम में डेमोटांड़ स्थित हत्यारी मोड़ के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सड़क पर अचानक सियार के पार करने के दौरान भाजपा नेता के.पी.ओझा की बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क पर गिर गए। उनके साथ पीछे सीट पर अखिलेश कुमार (उम्र करीब 55 साल) भी सवार थे। जिससे के.पी.ओझा के कांधे पर चोट आई और बाईं आंख के ऊपरी हिस्से में गंभीर चोट आई है। घटना के बाद दोनों घायल सड़क पर अचेत अवस्था में कुछ देर पड़े रहें जिसके बाद स्थानीय लोगों और स्थानीय पुलिस के अलावे कुलदीप कुमार के सहयोग से एनएचआई की एम्बुलेंस से तत्काल एचएमसीएच लाया गया। कुलदीप कुमार ने इसकी सूचना सदर विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी को दी तो घायल के अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही सदर विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी अस्पताल पहुंच गए और इलाज में दोनों घायलों को हरसंभव मदद किया। खबर लिखे जाने तक दोनों घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई। भाजपा नेता के.पी.ओझा को ही अधिक चोट आई है वहीं उनके साथ दूसरे जन जो साथ थे उन्हें मामूली खरोच आया है ।
इधर घटना की जानकारी पाकर
सदानंद ओझा, सुमित कुमार ओझा, शशिकांत ओझा, रामसागर ओझा सहित उनके कई परिजन और भाजपा नेता अभिमन्यु प्रसाद और विनोद झुनझुनवाला भी अस्पताल पहुंचे

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
Uncategorized

हजारीबाग में रिटायर्ड शिक्षक पर दो राउंड फायरिंग,

Khabar365newsहजारीबाग। जिले में एक रिटायर्ड शिक्षक पर फायरिंग की घटना से हड़कंप...

Uncategorized

जी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय,इचाक में एस.आई.आर. विषय पर सेमिनार का आयोजन।

Khabar365newsजी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय, इचाक द्वारा एस.आई.आर. विषय पर एक दिवसीय शैक्षणिक सेमिनार...

Uncategorized

जी.एम.इंटर महाविद्यालय में क्यूज प्रतियोगिता का आयोजन।

Khabar365news हजारीबाग : जी .एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में एस.आई.आर. (S.I.R.) विषय...