Uncategorized

कटकमसांडी रेलवे स्टेशन में कोल डंपिंग का कार्य फिर से शुरू

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग कटकमसांडी रेलवे स्टेशन के कोल यार्ड में दो वर्षो बाद फिर से कोल डंपिंग कार्य शुरू हो गया है। न केवल कोल डंपिंग से उड़ रहे डस्टों से आसपास के लोग परेशान दिख रहे हैं। बल्कि वाहनो के परिचालन से सड़को पर उड़ रहे धूल कण से राहगीरों व विद्यार्थियों को भी फजीहतों का सामना करना पड़ रहा है। इस बाबत सैकड़ो ग्रामीणों ने कोल डंप को बंद कराने हेतु बीडीओ, सीओ व थानाप्रभारी को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन मे कहा गया है कि कोल डंपिंग से आसपास के इलाके में प्रदूषण का खतरा बढ़ गया है। लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। खेत मे लगे फसलों को भारी नुकसान होना शुरू हो गया है। सैकड़ो हाइवा व ट्रकों से कोयले की डंपिंग से लोगों के रातों की नींद व दिन का चैन छिन गया है। यह भी कहा गया कि डंपिंग यार्ड से महज सौ गज की दूरी पर आदिम जनजातियों का मकान है, जहां तकरीबन दो सौ बिरहोरों का निवास स्थान है। बिरहोर टंडा में स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र हैं। रोज ट्रकों व हाइवा से डंप किए जा रहे कोल डस्टों से इन बिरहोरों व उनके बच्चों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। मालुम हो कि नियमानुसार कोल डंपिंग यार्ड में उड़ते कोल डस्टों को नियंत्रित करने के लिए पानी का छिड़काव करना जरूरी है। मगर यहां उक्त नियमों की लगातार अनदेखी की जा रही है। ज्ञापन में लोगों ने कोल डंप बद नही होने की स्थित में उग्र आंदोलन की बात कही है। ज्ञापन में पूर्व उपमुखिया अरुण कुमार पांडेय, राजेश कुमार, भरत पांडेय, भुवनेश्वर पांडेय, उमेश राणा, दिलीप प्रसाद केसरी, महावीर राम, मुकेश ठाकुर, अनवर हुसैन, कृष्णदेव पांडेय, बलदेव कुमार, रेखा देवी, सोनिया देवी, रागिनी देवी, सरिता देवी, बबीता देवी सहित दर्जनों महिला पुरूषों का नाम शामिल है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
Uncategorized

*रामगढ़ भुरकुंडा रीवर साईड में पुलिस मुठभेड़ में प्रिंस खान गैंग के सक्रिय सदस्य घायल,दो पिस्टल 59 पीस कारतूस बरामद*

Khabar365newsरामगढ़ जिले के भुरकुंडा रीवर साईड केंद्रीय विद्यालय में पुलिस मुठभेड़ में...

Uncategorized

*रजरप्पा बारलोंग में भीषण सड़क हादसे में दो लोग की दर्दनाक मौत,पतरातू के दो रेलवेकर्मी लोकॉपायलट घायल* 

Khabar365newsरामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र बारलोंग में भीषण सड़क हादसे में...

Uncategorized

*भुरकुंडा सौंदा डी स्थित सड़क दुघर्टना में झारखंड पुलिस होमगार्ड के जवान सहित एक अन्य घायल* 

Khabar365newsरामगढ़ जिले के भुरकुंडा सौंदा डी स्थित सड़क दुघर्टना में झारखंड पुलिस...

Uncategorized

पीटीपीएस स्थित पूर्व विधायक अंबा प्रसाद द्वारा लगाए जनता दरबार में कही समस्याओं का समाधान करना मुख्य लक्ष्य

Khabar365newsबड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने अपने पीटीपीएस स्थित आवासीय कार्यालय...