Home Jharkhand पीवीयूएनएल पतरातू में बिरसा मुंडा जयंती पर विशेष आयोजन
JharkhandpatratupatratuRamgarh

पीवीयूएनएल पतरातू में बिरसा मुंडा जयंती पर विशेष आयोजन

Share
Share


रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु
पीवीयूएनएल पतरातू में बिरसा मुंडा जी की 151वीं जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम में श्री ए.के. सेहगल, सीईओ, पीवीयूएनएल, श्री अनुपम मुखर्जी, सीजीएम (प्रोजेक्ट), विभिन्न जीएम, एचओडी तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं ने लोकगीत पर शानदार नृत्य प्रस्तुति दी। साथ ही भगवान बिरसा मुंडा के जीवन पर आधारित नाटक प्रस्तुत कर उनके अदम्य साहस, संघर्ष और आदिवासी समाज के उत्थान के लिए किए गए योगदान को प्रभावी ढंग से दिखाया।

सीईओ श्री सेहगल ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की प्रेरणा आज भी हम सबके लिए मार्गदर्शक है और हम उनके आदर्शों को अपनाकर समाज व राष्ट्र के विकास में योगदान दें।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने बिरसा मुंडा जी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ब्रेकिंगActiveBreakingJharkhandझारखंडरांची

रांची में राज्य स्तरीय दिशा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित,

रांची: राजधानी रांची में आज राज्य स्तरीय जिला विकास समन्वय एवं निगरानी...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए आकलन शिविर आयोजित

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड कार्यालय में ALIMCO (भारतीय...