Uncategorized

*भुरकुंडा जेएम कॉलेज स्थित रामगढ़ कॉलेज से परिक्षा देने आई तीन छात्रा का बैग सहित चार मोबाइल की हुई चोरी*

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट: ब्यूरो मंसूर खान के साथ तन्नू उपाध्याय

रामगढ़ जिले के भुरकुंडा जेएम कॉलेज स्थित आज परिक्षा देने आई तीन छात्रा की हुई मोबाइल चोरी।मिली जानकारी अनुसार रामगढ़ कॉलेज से भुरकुंडा जेएम कॉलेज स्थित परिक्षा देने आई प्रियंका कुमारी। अनुराधा कुमारी। नेहा कुमारी गोला निवासी तीनों छात्र इंटर सेमेस्टर-1 का परिक्षा देने आई थी जिस बीच घात लगाए शरारती लोगों द्वारा परिक्षा हॉल के बगल में रखें बैग सहित चार मोबाइल की चोरी की घटनाक्रम को अंजाम दिया गया है। वहीं पूरे मामले पर भुक्तभोगी छात्रों ने कहा कि प्राचार्य को इस संबंधित शिकायत की गई। लेकिन इस बीच कॉलेज प्रबंधक द्वारा टालमटोल कर कॉलेज का जिम्मेवारी नहीं है यह कहकर अपने कदम पीछे हटाने का प्रयास की गई। जब कॉलेज केंपस में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच पड़ताल की मांग किए जाने पर फुटैज ख़राब है कहकर टाल दी गई है। आसपास के दर्जनों छात्रों ने भुक्तभोगी का समर्थन करते हुए कहा कॉलेज केंपस में लगे सभी सीसीटीवी फुटेज एक्टीव होने चाहिए साथ प्रबंधक द्वारा दूरदराज से परिक्षा देने आए छात्रों का सामान देखरेख के लिए एक गार्ड को तैनात रखने चाहिए ताकि इस तरह का घटनाक्रम नाहो।मिडिया द्वारा प्राचार्य विद्यानंद तिवारी से पुछे जाने पर कहा सभी छात्रों को पहले से ही जानकारी दी गई थी कि कॉलेज परिसर मोबाइल नहीं लाना है। जिसे लेकर नोटिस चिपकाया गया साथ ही एडमिट कार्ड में यह लिखा हुआ है। इसके बाद भी छात्रों द्वारा परिक्षा के समय मोबाइल लेकर आना नियम का उल्लंघन करने जैसा है। इसके बाद भी कॉलेज द्वारा मोबाइल खोजबीन में हर प्रकार सहयोग का प्रयास किया गया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
Uncategorized

जी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय,इचाक में एस.आई.आर. विषय पर सेमिनार का आयोजन।

Khabar365newsजी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय, इचाक द्वारा एस.आई.आर. विषय पर एक दिवसीय शैक्षणिक सेमिनार...

Uncategorized

जी.एम.इंटर महाविद्यालय में क्यूज प्रतियोगिता का आयोजन।

Khabar365news हजारीबाग : जी .एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में एस.आई.आर. (S.I.R.) विषय...

Uncategorized

लिट्टीपाड़ा में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सीएसपी पर खाता खोलने के नाम पर ₹350 वसूली का आरोप, जांच की मांग

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट पाकुड़/लिट्टीपाड़ा। पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड...