हजारीबाग

बरही पुलिस का सबसे बड़ा ऑपरेशन: 24 घंटे में 1.5 करोड़ की लूट का खुलासा, तीन कुख्यात अपराधी गिरफ्तार — बरही-चौपारण पुलिस ने मिलकर रचा नया इतिहास

Share
Share
Khabar365news

बरही थाना क्षेत्र में 16 नवंबर को ज्वेलरी दुकान से हुई करोड़ों की लूट की सनसनीखेज वारदात को जिस तेजी, रणनीति और साहस के साथ पुलिस ने सुलझाया, वह झारखंड पुलिस के इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि के रूप में दर्ज हो गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ अजीत कुमार विमल और बरही थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष SIT ने मात्र 24 घंटे के भीतर पूरी घटना की परतें खोलते हुए तीन खतरनाक अंतरजिला अपराधियों—धनंजय चौधरी उर्फ छोटू, इराज चौधरी और रौशन यादव—को गिरफ्तार कर लिया।

तकनीकी जांच, CCTV फुटेज, मोबाइल डाटा और खुफिया स्रोतों की मदद से पूरी टीम ने मिलकर जिस बिजली-सी तेजी से काम किया, उसकी हर तरफ सराहना हो रही है। अपराधियों के पास से लगभग 1.5 करोड़ रुपये के सोने-चांदी के जेवरात, कॉपीयो वाहन, KTM बाइक, देशी कारबाइन, तीन देसी कट्टा, छह जिंदा गोलियां और मोबाइल सहित भारी मात्रा में लूट का सामान बरामद किया गया।

इस ऐतिहासिक सफलता में बरही पुलिस के साथ-साथ चौपारण थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण और प्रशंसनीय रही। उनकी समझदारी, नेतृत्व क्षमता और दबिश संचालन की दक्षता ने इस ऑपरेशन को और अधिक मजबूती दी। चौपारण थाना क्षेत्र में मिले इनपुट पर उनकी सक्रियता और त्वरित प्रतिक्रिया ने अपराधियों की गिरफ्तारी में निर्णायक भूमिका निभाई। सरोज सिंह चौधरी ने अपने दल के साथ मिलकर अपराधियों की संभावित गतिविधियों को ट्रैक किया और SIT टीम को प्रभावी सहयोग प्रदान किया, जिससे गिरफ्तारी और बरामदगी में बड़ी सफलता मिली।

बरही-चौपारण पुलिस की यह संयुक्त सफलता न सिर्फ जिले की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करती है, बल्कि अपराध के खिलाफ पुलिस की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है। यह कार्रवाई दिखाती है कि टीमवर्क, तकनीकी दक्षता और साहसिक नेतृत्व के सामने अपराधियों का बच निकलना नामुमकिन है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
हजारीबाग

हजारीबाग में मकानों की जनगणना को लेकर बड़ी पहल, फील्ड ट्रेनरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

Khabar365newsहजारीबाग : शहरी क्षेत्र में सटीक और पारदर्शी मकान जनगणना सुनिश्चित करने...

हजारीबाग

पेलावल में बिजली व्यवस्था को मिली नई ताकत, RDSS योजना के तहत 3 ट्रांसफार्मरों का भव्य उद्घाटन

Khabar365news हजारीबाग/कटकमसांडी:ग्रामीण क्षेत्र में बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की...