Uncategorized

*रामगढ़ बरकाकाना लोवाडीह ठेकेदार मनोज मुंडा हत्या मामले में पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा। एसपी ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ जिले के बरकाकाना ओपी क्षेत्र ग्राम लोवाडीह स्थित आजसू नेता ठेकेदार मनोज मुंडा हत्या मामले में पुलिस अधीक्षक ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस। आपको बताते चलें कि एसपी पियुष पांडेय के निर्देशानुसार एसआईटी टीम गठित कर एसडीपीओ बिरेंद्र चौधरी। बरकाकाना ओपी प्रभारी शशि प्रकाश, भदानीनगर प्रभारी दुर्गा शंकर मंडल ने पुलिस दलबल के साथ छापेमारी चलाई गई जिस बीच कल देर रात दो आरोपी बिनोद गंझू व मुनेश्वर उरांव को उनके घर से गिरफ्तार कर आज न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा एक पिस्तौल छह बुलेट दो मोबाइल बरामद किया है। पूरे मामले पर पुलिस अधीक्षक पियुष पांडेय ने कहा पकड़े अपराधियों को ऐसा लगता था कि मनोज मुंडा ठेकेदारी गिट्टी पत्थर में अच्छा पैसा कमा रहा है और जेजे एमपी उग्रवादी संगठन को पैसा शेयर नहीं कर रहा जिस कारण लेवी को लेकर हत्या की गई। पकड़े गए सभी आरोपी जेजे एमपी उग्रवादी संगठन से हैं।ज्ञात हो कि जिले में एक के बाद एक अपराधिक घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ था ऐसे में जिला पुलिस और बरकाकाना ओपी प्रभारी शशि प्रकाश द्वारा ग्राम लोवाडीह में पत्थर माइंस लीजधारक ठेकेदार मनोज मुंडा का हत्या मामले का उद्भेदन कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया इससे पुलिस का कार्य की लोग सराहना कर रहे हैं।छापेमारी अभियान में शामिल भुरकुंडा ओपी प्रभारी अमित कुमार। पतरातु थाना प्रभारी गौतम कुमार।बासल थाना प्रभारी अमर शुक्ला।एसआई मयंक प्रसाद इत्यादि

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
Uncategorized

हजारीबाग में रिटायर्ड शिक्षक पर दो राउंड फायरिंग,

Khabar365newsहजारीबाग। जिले में एक रिटायर्ड शिक्षक पर फायरिंग की घटना से हड़कंप...

Uncategorized

जी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय,इचाक में एस.आई.आर. विषय पर सेमिनार का आयोजन।

Khabar365newsजी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय, इचाक द्वारा एस.आई.आर. विषय पर एक दिवसीय शैक्षणिक सेमिनार...

Uncategorized

जी.एम.इंटर महाविद्यालय में क्यूज प्रतियोगिता का आयोजन।

Khabar365news हजारीबाग : जी .एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में एस.आई.आर. (S.I.R.) विषय...