JharkhandRamgarh

एस एस प्लस टू उच्च विद्यालय गोला के खेल मैदान में पुलिस प्रशासन और पत्रकारों के बीच दोस्ताना क्रिकेट मैच का किया गया आयोजन

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट अशफाक अहमद

  • पुलिस प्रशासन की टीम ने बेहतर प्रदर्शन के बदौलत जीता मैच
  • रामगढ़ विधायक ममता देवी ने विजेता तथा उपविजेता टीम के बीच पुरस्कार का किया वितरण
  • थाना प्रभारी अभिषेक कुमार के पहल पर गोला के पत्रकारों के बीच पहली बार इस तरह खेल का किया गया आयोजन

गोला।(रामगढ़) एस एस प्लस टू उच्च विद्यालय गोला के खेल मैदान में रविवार को पुलिस प्रशासन बनाम पत्रकारों के बीच एक दिवसीय क्रिकेट मैच खेला गया। रोमांचक मैच में पुलिस प्रशासन की टीम विजेता रही। मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार एएसआई तहसीन अहमद को दिया गया। मैच का उद्घाटन कांग्रेस नेता बजरंग महतो ने फीता काटकर किया। साथ ही राष्ट्रगान से मैच की शुरुआत हुई। अम्पायर मो. अजमल और शिवप्रकाश ने पुलिस प्रशासन टीम के कप्तान एसआई अभिषेक कुमार और पत्रकार टीम के कप्तान मनोज मिश्र के बीच टॉस कराया।

टॉस जीतकर पत्रकार टीम के कप्तान मनोज मिश्र ने पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पुलिस प्रशासन की टीम 12 ओवर में 210 रन बनाई। पत्रकारों की टीम ने रन का पीछा करते हुए 56 रन में पूरी टीम सिमट गई। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में विधायक ममता देवी ने दोनों टीमों के खिलाडियों को सम्मानित किया। साथ ही दोस्ताना मैच की सराहना करते हुए ऐसे आयोजन से समन्वय बरकरार रहने की सम्भावना व्यक्त की।

पुलिस प्रशासन टीम की ओर से पुलिस निरीक्षक पंकज कुमार, गोला थाना प्रभारी अभिषेक कुमार, बरलंगा थाना प्रभारी अशोक कुमार, एस आई अमित कुमार, रंजन ओझा, प्रभात रंजन, तहसीन अहमद, राजकुमार बेदिया, सुखदेव साव, सन्नू मुंडा, सुजीत कुमार दास, अनुज कुमार सिंह, सुरेश यादव, सुभाष कुमार, अनामुल अंसारी, पत्रकारों के टीम में मनोज मिश्र, लालकिशोर महतो, मोबिन अख्तर, श्रीकांत महतो, प्रदीप बर्मन, राजकुमार, जितेन्द्र कुमार, संतोष चौधरी, अंजनी कुमार, टेकलाल महतो, दानिश पटेल, सुजीत सिन्हा, दिलीप करमाली, असफाक अहमद, इरफ़ान, सत्यप्रकाश शामिल हुए। मौके पर प्यारेलाल महतो, संतोष सोनी, अकबर, जितेंद्र साहू, विनीत प्रभाकर, अभिषेक सिन्हा मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सीएम हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

Khabar365newsचक्रधरपुर के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

तीन दिन काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी करेंगे रांची पुलिसकर्मी

Khabar365newsझारखंड पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच तनातनी बढ़ती नजर आ रही है।...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

आज तय होगा धनबाद का मेयर कौन, सस्पेंस में बीती पूरी रात

Khabar365newsधनबाद नगर निगम के मेयर पद के लिए मतगणना शुक्रवार देर रात...