हजारीबाग

दारू पुलिस की धमाकेदार कार्रवाई — मोबाइल चोरी कांड का 24 घंटे में “क्लीन स्वीप”!

Share
Share
Khabar365news


थाना प्रभारी मो. इकबाल हुसैन की तेज़ नेतृत्व क्षमता बनी सफलता की कुंजी

हजारीबाग/दारू:
दारू थाना क्षेत्र में मोबाइल चोरी करने वाले अपराधियों के लिए अब बच निकलना आसान नहीं रहा। कांड संख्या 115/25 (दिनांक 23.11.2025) में दर्ज मोबाइल चोरी के मामले में दारू पुलिस ने सिर्फ 24 घंटे के अंदर शानदार सफलता हासिल करते हुए तीनों चोरों को धर दबोचने में कमाल की तत्परता दिखाई।

वादी के लिखित आवेदन के आधार पर दर्ज मामले में आरोपी बाल्मीकि कुमार, श्याम प्रसाद और विशाल कुमार पुलिस रडार पर थे। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने चौकन्नी कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से चोरी किया गया गोल्डन रंग का Vivo Y56 5G मोबाइल भी बरामद कर लिया।

इस हाई-प्रोफाइल ऑपरेशन का नेतृत्व थाना प्रभारी मो. इकबाल हुसैन ने पूरी मुस्तैदी और सख्ती के साथ किया। उनकी फुर्ती, रणनीति और सतर्कता की वजह से पूरा अभियान बेहद smooth और सफल रहा।
छापामारी दल में पु.अ.नि. मदन मुंडा, पु.अ.नि. मिथु मुर्मू, रिजर्व गार्ड हवलदार मोतीलाल महतो, विजय कुमार, रविंद्र देव, और रामकृष्णा सिंह की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

तेज़ और निर्णायक कार्रवाई से दारू पुलिस ने एक बार फिर साबित कर दिया कि अपराधियों के लिए यह क्षेत्र सुरक्षित नहीं — जबकि आम नागरिकों की सुरक्षा के प्रति पुलिस का भरोसा और मजबूत हुआ है।
स्थानीय लोगों में थाना प्रभारी और पुलिस टीम की इस कार्रवाई की खूब प्रशंसा की जा रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
हजारीबाग

SIR नोटिसधारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर पेलावल दक्षिणी में लगा विशेष कैंप

Khabar365newsSDM आदित्य पांडे ने किया शिविर का निरीक्षण,मौके पर उपस्थित रहे सीओ...

हजारीबाग

आराभुसाई पैक्स चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज, मतदाता सूची का हुआ प्रदर्शन

Khabar365news 15 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, 5 अक्टूबर से...