हजारीबाग

चौपारण में एक करोड़ की नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, आठ तस्कर गिरफ्तार – थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी की बड़ी कार्रवाई

Share
Share
Khabar365news


हजारीबाग/चौपारण—जिले में अवैध शराब नेटवर्क के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चौपारण पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए टांडीह गांव में संचालित विशाल नकली अंग्रेजी शराब फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर डीएसपी बरही के निर्देश पर पुलिस निरीक्षक चंद्रशेखर कुमार और थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी के नेतृत्व में विशेष टीम द्वारा की गई छापेमारी में 160 पेटी 8 पीएम और 172 पेटी स्टार गोल्ड ब्रांड की कुल 15,936 बोतल नकली अंग्रेजी शराब, नकली स्टिकर, ढक्कन, पैकिंग सामग्री, मोबाइल फोन समेत चार वाहन—स्कॉर्पियो, स्विफ्ट डिजायर, डैटसन GO+ और निसान टेरानो—जप्त किए गए, जिनकी कुल कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। पुलिस ने मौके से चुन्नू कुमार, कुमार चंदन, रणविजय सिंह, मो. असलम अंसारी, दीपक महतो, रॉबिन महतो, अरमान अंसारी और प्रवीण महतो सहित आठ तस्करों को गिरफ्तार कर कांड संख्या 323/2025 के तहत उत्पाद अधिनियम सहित गंभीर धाराओं में कार्रवाई की है। एसपी अंजनी अंजन ने कहा कि जिले में नकली शराब और तस्करी के नेटवर्क पर लगातार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी और किसी को बख्शा नहीं जाएगा, वहीं बरही में प्रेसवार्ता के दौरान डीएसपी अजीत कुमार विमल ने बताया कि यदि कार्रवाई में देर होती तो पूरी खेप बिहार भेज दी जाती, क्योंकि सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण गिरोह बड़े पैमाने पर सप्लाई की तैयारी में था और मुख्य सरगनाओं की तलाश जारी है। थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने बताया कि पुलिस कई दिनों से गिरोह की गतिविधियों पर नजर रख रही थी और पुख्ता सूचना मिलते ही तेज़ एवं योजनाबद्ध छापेमारी की गई; क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध कारोबार नहीं चलने दिया जाएगा और शेष आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
हजारीबाग

विश्व स्तनपान सप्ताह पर एचज़ेडबी आरोग्यम कुणाल महिला एवं शिशु अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Khabar365newsप्रश्नोत्तरी, खेल व विशेषज्ञों की प्रस्तुति से माताओं को स्तनपान के प्रति...

हजारीबाग

भारी बारिश के बीच भी नहीं रुकी जिम्मेदारी: बीडीओ पूजा कुमारी ने गोदाम से लेकर आयुष्मान आरोग्य मंदिर तक किया औचक निरीक्षण

Khabar365newsकटकमसांडी (हजारीबाग): प्रखंड विकास पदाधिकारी पूजा कुमारी ने बुधवार को लगातार हो...

हजारीबाग

हजारीबाग पुलिस को मिली 30 नई डायल-112 गाड़ियां, एसपी अमन कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Khabar365newsहजारीबाग: झारखंड सरकार एवं पुलिस मुख्यालय, रांची की ओर से हजारीबाग जिला...