हजारीबाग

हजारीबाग झील से शुरू हुए इस्लामिया स्कूल मैदान में झारखंड युवा एथलेटिक्स संघ (स्व: राम अवतार सिंह) के द्वारा जिला स्तरीय एथलेटिक्स मीट का हुआ समापन

Share
Share
Khabar365news

युवाओं की प्रतिभा ही झारखंड की असली ताक़त है- मुन्ना सिंह

शक्ति ही राष्ट्र की सबसे बड़ी धरोहर है खेल, अनुशासन और परिश्रम से ही झारखंड का सुनहरा भविष्य गढ़ा जाएगा- मुन्ना सिंह

हजारीबाग-

झारखंड युवा एथलेटिक्स संघ (स्व: राम अवतार सिंह) द्वारा आयोजित जिला स्तरीय एथलेटिक्स मीट में रविवार को पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने शिरकत कर युवाओं में नई ऊर्जा का संचार किया। हजारीबाग झील परिसर से शुरू हुआ दौड़ जो कि इस्लामिया स्कूल के मैदान में खत्म हुआ। यह आयोजन प्रतिभा, अनुशासन और खेल भावना का ऐसा संगम बना जिसने पूरे जिले को प्रेरित किया। इस अवसर पर रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र की जुझारू, संवेदनशील और लोकप्रिय विधायक ममता देवी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्या बक्सी (डायरेक्टर, गुलमोहर पब्लिक स्कूल), सबीर अहमद (चेयरमैन, ओएसिस स्कूल), पूर्व जिला अध्यक्ष शैलेंद्र यादव, सेवा दल जिला अध्यक्ष गुडु सिंह, कांग्रेस नेत्री कोमल राज तथा कोच वसीम जैसे सम्मानित व्यक्तित्वों की उपस्थिति ने खिलाड़ियों का मनोबल कई गुना बढ़ा दिया। जबकि पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी ने मैदान में उतरकर प्रतिभागी खिलाड़ियों से आत्मीयता से मुलाकात की और कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि एक बेहतर समाज, बेहतर सोच और मजबूत भविष्य की नींव हैं। झारखंड के युवा प्रतिभा, जज्बे और मेहनत में किसी से कम नहीं जरूरत सिर्फ अवसर और प्रोत्साहन की है।उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को सर्टिफिकेट और मेमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया और सभी खिलाड़ियों को खेल को जीवनशैली की तरह अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने आगे कहा जिस राज्य के युवा मजबूत होते हैं, उसका भविष्य स्वाभाविक रूप से उज्ज्वल होता है। हमें झारखंड की युवा शक्ति पर पूरा भरोसा है और कांग्रेस सदैव उनके सपनों को सम्मान और अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है। जबकि अतिथियों द्वारा साझा किए गए प्रेरक विचारों ने खिलाड़ियों में आत्मविश्वास और दृढ़ता भरी। कार्यक्रम के अंत में मुन्ना सिंह ने झारखंड युवा एथलेटिक्स संघ, कोचों, खिलाड़ियों, अभिभावकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा युवा शक्ति ही राष्ट्र की सबसे बड़ी धरोहर है। खेल, अनुशासन और परिश्रम से ही झारखंड का सुनहरा भविष्य गढ़ा जाएगा।
मुख्य रूप से उपस्थित
बाबी सर, जावेद मलिक, विक्की कुमार धान साबीर अली, मो लाल ,मो वफा अली दिनेश यादव , राकेश कुमार , भोला सिंह इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
हजारीबाग

कटकमसांडी में दिनदहाड़े नहीं, रात के अंधेरे में बड़ी चोरी—घर का ताला तोड़कर ₹5 लाख के जेवरात व नकदी ले उड़े चोर

Khabar365newsकटकमसांडी, हजारीबाग। थाना क्षेत्र के लोहसिंघना गांव निवासी ममता देवी के घर...

हजारीबाग

आपूर्ति व्यवस्था को और सुदृढ़ करने पर उपायुक्त का जोर, धान अधिप्राप्ति की तैयारियां समय से पूरी करने का निर्देश

Khabar365newsहजारीबाग: उपायुक्त हेमन्त सती की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय सभाकक्ष में...

हजारीबाग

बिरहोर टोला में लगा विशेष कैंप, ग्रामीणों को एक ही छत के नीचे मिली सरकारी योजनाओं की सुविधाएं

Khabar365newsकटकमसांडी (हजारीबाग): कटकमसांडी प्रखंड के बिरहोर टोला में गुरुवार को विशेष शिविर...

हजारीबाग

15 अगस्त पर अनुमंडल से प्रखंड तक गूंजेगा राष्ट्रभक्ति का संदेश, ध्वजारोहण से जनसंबोधन तक तय हुई जिम्मेदारी

Khabar365newsउपायुक्त कार्यालय, हजारीबाग ने जारी किया महत्वपूर्ण निर्देश, सभी संबंधित कार्यालयों को...