हजारीबाग

पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह के निर्देश पर निजी मीडिया प्रतिनिधि विक्की कुमार धान ने युवती का कराया पोस्टमार्टम

Share
Share
Khabar365news

युवती की मौत अत्यंत संदिग्ध प्रतीत होती है, इसलिए जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए- विक्की कुमार धान

हजारीबाग-

हजारीबाग जिलें के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के चंदवा टोंगरी में सोमवार को एक युवती का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान सोनी हेंब्रम (पिता–मुन्ना हेंब्रम), निवासी ग्राम महुंगाई, आरा भुसाई पंचायत, थाना कटकमसांडी के रूप में की गई है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए अपने निजी मीडिया प्रतिनिधि विक्की कुमार धान को सदर अस्पताल, हजारीबाग भेजा। उनके निर्देश पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया तथा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को कटकमसांडी भेजने की व्यवस्था की गई। वहीं मौके पर मौजूद पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह के निजी मीडिया प्रतिनिधि विक्की कुमार धान ने प्रशासन से मांग किया कि इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय व निष्पक्ष जांच कराई जाए। उन्होंने कहा कि युवती की मौत अत्यंत संदिग्ध प्रतीत होती है, इसलिए जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आग्रह किया कि मृतका के कॉल डिटेल्स, मोबाइल लोकेशन एवं पिछले कुछ दिनों की गतिविधियों की गंभीरता से जांच की जाए, ताकि घटना से जुड़े हर पहलू का खुलासा हो सके। साथ ही उन्होंने दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय और प्रशासनिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। जबकि परिजनों ने बताया कि सोनी हेंब्रम बोकारो में रहकर एक नर्स के साथ रहती थी। वह शनिवार की शाम अपने घर महुंगाई आई थी। रविवार को सुबह लगभग 11 बजे वह बोकारो लौटने की बात कहकर घर से निकली थी। इसके बाद सोमवार को उसका शव चंदवा टोंगरी में संदिग्ध अवस्था में फांसी के फंदे से लटका मिला।
मौके मौजूद कटकमसांडी के मुखिया प्रतिनिधि व समाजसेवी पप्पू पान्डे मृतका के पिता मुन्ना हेंब्रम , मृतक के चाचा श्यामा मुंडा, संदिप मुंडा, मुनेश्वर यादव , धर्म सिंह , इत्यादि लोग उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
हजारीबाग

गैलेक्सी हाई स्कूल में हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Khabar365newsहजारीबाग,: गैलेक्सी हाई स्कूल, पबरा रोड, हजारीबाग में शनिवार, 15 अगस्त 2026...

हजारीबाग

कटकमसांडी में दिनदहाड़े नहीं, रात के अंधेरे में बड़ी चोरी—घर का ताला तोड़कर ₹5 लाख के जेवरात व नकदी ले उड़े चोर

Khabar365newsकटकमसांडी, हजारीबाग। थाना क्षेत्र के लोहसिंघना गांव निवासी ममता देवी के घर...

हजारीबाग

आपूर्ति व्यवस्था को और सुदृढ़ करने पर उपायुक्त का जोर, धान अधिप्राप्ति की तैयारियां समय से पूरी करने का निर्देश

Khabar365newsहजारीबाग: उपायुक्त हेमन्त सती की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय सभाकक्ष में...

हजारीबाग

बिरहोर टोला में लगा विशेष कैंप, ग्रामीणों को एक ही छत के नीचे मिली सरकारी योजनाओं की सुविधाएं

Khabar365newsकटकमसांडी (हजारीबाग): कटकमसांडी प्रखंड के बिरहोर टोला में गुरुवार को विशेष शिविर...