हजारीबाग

कटकमदाग व कटकमसांडी प्रखंड में 4G ई-POS मशीन वितरण से जन वितरण प्रणाली को मिली नई मजबूती

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट / आरिफ खन


DSO मुरली यादव के नेतृत्व में 160 डीलरों को मिली आधुनिक मशीन, व्यवस्था में आएगा बड़ा बदलाव


हजारीबाग : जन वितरण प्रणाली (PDS) को पारदर्शी, तेज़ और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में हजारीबाग जिला प्रशासन द्वारा लगातार ठोस पहल की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 29/12/2025 को कटकमदाग एवं कटकमसांडी प्रखंड में 4G ई-POS मशीनों का सफल वितरण किया गया, जिससे राशन वितरण व्यवस्था को नई रफ्तार मिली है।
कटकमदाग प्रखंड में आयोजित कार्यक्रम में जिला आपूर्ति पदाधिकारी (DSO) हजारीबाग श्री मुरली यादव स्वयं उपस्थित रहे और उनके हाथों से जन वितरण प्रणाली से जुड़े 65 डीलरों को 4G ई-POS मशीन प्रदान की गई। इस अवसर पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी श्री संदीप तिर्की के साथ-साथ फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष श्री नंदू प्रसाद भी मौजूद रहे, जिनकी सक्रिय सहभागिता उल्लेखनीय रही।
वहीं कटकमसांडी प्रखंड में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी श्री मोहम्मद शौकत सरवर के द्वारा 95 जन वितरण प्रणाली डीलरों के बीच 4G ई-POS मशीनों का वितरण किया गया।


गौरतलब है कि वर्ष 2016 से 2G मशीनों के माध्यम से राशन वितरण किया जा रहा था, जिससे नेटवर्क संबंधी समस्याओं के कारण डीलरों एवं लाभुकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब 4G तकनीक आने से राशन वितरण प्रक्रिया अधिक तेज़, पारदर्शी और भरोसेमंद हो जाएगी।
मशीन वितरण के दौरान DSO श्री मुरली यादव ने डीलरों को संबोधित करते हुए कहा कि
“4G ई-POS मशीन से राशन वितरण में पारदर्शिता बढ़ेगी, नेटवर्क की समस्या दूर होगी और लाभुकों को समय पर सही मात्रा में राशन मिलेगा। सभी डीलर मशीन का सही उपयोग करें, ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक बिना किसी बाधा के पहुंच सके।”


फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष नंदू प्रसाद ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि लंबे समय से डीलरों द्वारा 4G मशीन की मांग की जा रही थी, जिसे आज DSO मुरली यादव की सक्रियता और सकारात्मक सोच के कारण पूरा किया गया है। इसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया।
4G ई-POS मशीन मिलने से डीलरों में खासा उत्साह देखने को मिला। सभी डीलरों ने एक स्वर में कहा कि अब राशन वितरण नेटवर्क फेल, स्लो स्पीड और तकनीकी दिक्कतों से काफी हद तक मुक्त होगा।
निस्संदेह, कटकमदाग एवं कटकमसांडी प्रखंड में 4G ई-POS मशीन वितरण DSO मुरली यादव, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी संदीप तिर्की एवं मोहम्मद शौकत सरवर की प्रशासनिक सक्रियता और समन्वय का बेहतरीन उदाहरण है, जो जन वितरण प्रणाली को नई ऊंचाई प्रदान करेगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
हजारीबाग

हजारीबाग में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, एक दिन में 157 वाहनों पर कार्रवाई

Khabar365newsहजारीबाग, 11 जून 2026: पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देश पर शहर में...

हजारीबाग

घोड़ा अस्पताल के पास पेड़ कटाई के लिए शनिवार को 8 घंटे ठप रहेगी बिजली, शहर के कई प्रमुख इलाके होंगे प्रभावित

Khabar365newsहजारीबाग: शहरवासियों को शनिवार को बिजली कटौती का सामना करना पड़ सकता...

हजारीबाग

8 वर्षों से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार, गिद्दी पुलिस की बड़ी सफलता

Khabar365news गिद्दी (हजारीबाग): अपराधियों और फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे...