
रिपोर्ट- सुमित कुमार पाठक पतरातु
पतरातू प्रखंड के कोतो पंचायत के बिरहोर कॉलोनी में झारखंड सरकार के द्वारा उपलब्ध 40 कम्बल का वितरण प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज गुप्ता व मुखिया प्रतिनिधि सह समाजसेवी जयप्रकाश सिंह ननकी ने किया।

मौके पर सभी बिरहोर परिवार के समस्याओं से प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज गुप्ता अवगत हुए और निराकरण के लिए संबंधित विभाग को त्वरित कार्यवाही के लिए निर्देश दिया। मौके पर अमरेन्द्र कुमार,संजय ठाकुर, जीवनलाल बिरहोर, सुनिल बिरहोर, अर्जुन बिरहोर, जाड़ा बिरहोर, भद्रेश्वर बिरहोर आदि उपस्थित हुए।
Leave a comment