JharkhandpatratupatratuRamgarhSocialSports

राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर पंचमंदिर में आयोजित होगा स्व. पवन सिन्हा एवं नबल सिंह मेमोरियल वॉलीबॉल टूर्नामेंट

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट- सुमित कुमार पाठक
पतरातू । पंचमंदिर स्पोर्टिंग क्लब पीटीपीएस के तत्वावधान में स्व. पवन सिन्हा एवं नबल सिंह मेमोरियल वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन आगामी 11 एवं 12 जनवरी को पंचमंदिर खेल परिसर में किया जाएगा। यह प्रतियोगिता लगातार दूसरे वर्ष इसी तिथि पर आयोजित की जा रही है।

यह टूर्नामेंट स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर युवा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होता है, जिसका उद्देश्य युवाओं में खेल भावना, अनुशासन एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना है। प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जोनों से 12 से 14 टीमें भाग लेंगी।

आयोजन समिति के अनुसार टूर्नामेंट नॉकआउट पद्धति पर खेला जाएगा। प्रतियोगिता के विजेता को ₹21,000 एवं उपविजेता को ₹11,000 की नकद पुरस्कार राशि के साथ ट्रॉफी एवं स्मृति-चिह्न प्रदान किए जाएंगे। दर्शकों एवं खिलाड़ियों की सुविधा हेतु आयोजन स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं।

आयोजकों ने क्षेत्र के खेल प्रेमियों एवं युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। टूर्नामेंट का उद्घाटन 11 जनवरी को तथा फाइनल मुकाबला एवं समापन समारोह 12 जनवरी को आयोजित होगा। ज़्यादा जानकारी के लिए 9508280560 एवं 8252515441 पर संपर्क करें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

जयराम-थाना प्रभारी विवाद पर शैलेंद्र महतो का सवाल,

Khabar365newsरांची। जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी से जुड़े विवाद को लेकर...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

परीक्षा धांधली केस में विशेष अदालत गठित, हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

Khabar365newsरांची। परीक्षा में कथित धांधली से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

बोकारो में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत; 2 गंभीर

Khabar365newsबोकारो। जिले में बारिश और अंधेरे के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में देर रात पुलिस की सख्ती, जगह-जगह चला चेकिंग अभियान

Khabar365newsरांची। अपराध पर रोकथाम और सड़क सुरक्षा को लेकर रांची पुलिस ने...