हजारीबाग

शराबी वाहन चालकों पर दारू पुलिस की सख़्त कार्रवाई, एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक जप्त

Share
Share
Khabar365news


दारू (हजारीबाग)।
आज दिनांक 07/01/2025 को दारू थाना प्रभारी इक़बाल हुसैन के नेतृत्व में दारू पुलिस द्वारा चलाए जा रहे एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान एक बड़ी और सराहनीय कार्रवाई सामने आई। जांच के क्रम में मोटरसाइकिल संख्या JH02BA-6618 के चालक को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया।
पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए उक्त मोटरसाइकिल को जप्त कर लिया गया। यातायात नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए जप्त वाहन को चलान की प्रक्रिया हेतु थाना प्रभारी यातायात, हजारीबाग के पास भेज दिया गया है।
थाना प्रभारी इक़बाल हुसैन ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नशे में वाहन चलाना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि आम जनता की जान के साथ खिलवाड़ भी है। ऐसे मामलों में दारू पुलिस की कार्रवाई आगे भी बिना किसी ढिलाई के जारी रहेगी।
इस सख़्त कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूती मिली है, वहीं पुलिस के इस कदम की स्थानीय लोगों ने सराहना करते हुए इसे सड़क सुरक्षा की दिशा में एक अहम पहल बताया

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender








Related Articles
हजारीबाग

अपराध पर सख्त प्रहार: कटकमसांडी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, मारपीट मामले का आरोपी गिरफ्तार

Khabar365news कटकमसांडी: हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत...

हजारीबाग

बड़ा बाजार पुलिस की सराहनीय पहल: गुम हुए मोबाइल लौटाकर आमजनों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान

Khabar365newsहजारीबाग। पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देशानुसार गुम हुए मोबाइल की बरामदगी को...

हजारीबाग

“पेलावल ओपी में नए प्रभारी बिट्टू कुमार रजक का भव्य स्वागत, मुखिया नूरजहां ने पंचायत की समस्याओं से कराया अवगत”

Khabar365newsहजारीबाग/कटकमसांडी: पेलावल ओपी थाना में नवपदस्थापित थाना प्रभारी बिट्टू कुमार रजक के...