हजारीबाग

सड़क सुरक्षा अभियान: परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने चलाया संयुक्त जांच अभियान, नियम तोड़ने वालों को समझाइश के साथ दी गई सीख

Share
Share
Khabar365news


हजारीबाग। जिला परिवहन कार्यालय और यातायात पुलिस द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों पर संयुक्त वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सड़क सुरक्षा टीम पूरी सक्रियता के साथ मैदान में उतरी और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को रोककर उन्हें यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।
इस विशेष अभियान की अगुवाई यातायात थाना प्रभारी अनूप कुमार ने की। उनकी सख्त निगरानी और सक्रिय भूमिका के चलते पूरे अभियान को व्यवस्थित और प्रभावी तरीके से संचालित किया गया। वहीं जिला परिवहन पदाधिकारी बैद्यनाथ कांति के मार्गदर्शन में परिवहन विभाग की टीम ने भी अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


अभियान की मुख्य बातें इस प्रकार रहीं —
काउंसलिंग और शिक्षा:
पकड़े गए वाहन चालकों पर केवल जुर्माना लगाने तक ही कार्रवाई सीमित नहीं रखी गई, बल्कि उनकी मौके पर काउंसलिंग की गई और उन्हें सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में विस्तार से समझाया गया।
पंपलेट वितरण:
चालकों को यातायात नियम, सड़क संकेत और सुरक्षित ड्राइविंग से संबंधित जागरूकता पंपलेट वितरित किए गए, ताकि वे नियमों का पालन कर खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।
गुड सेमेरिटन (नेक मददगार) कानून की जानकारी:
टीम द्वारा विशेष रूप से ‘गुड सेमेरिटन’ कानून के बारे में बताया गया। चालकों को समझाया गया कि सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने वाले व्यक्ति को पुलिस या कोर्ट के चक्कर नहीं काटने पड़ते, बल्कि उन्हें प्रोत्साहित और संरक्षण दिया जाता है।
मौके पर मौजूद रोड इंजीनियर एनालिस्ट (सड़क सुरक्षा) सारिक इकबाल ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य चालकों के व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाना और दुर्घटना की स्थिति में घायलों को त्वरित सहायता सुनिश्चित करना है।
यातायात थाना प्रभारी अनूप कुमार ने कहा कि इस तरह के जागरूकता अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे ताकि हजारीबाग को सड़क दुर्घटनाओं से मुक्त और सुरक्षित बनाया जा सके। वहीं जिला परिवहन पदाधिकारी बैद्यनाथ कांति ने आम लोगों से अपील की कि वे नियमों का पालन करें और सड़क सुरक्षा अभियान में प्रशासन का सहयोग करें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
हजारीबाग

16 घंटे से अंधेरे में हजारीबाग! चक्रवाती मौसम ने खोली बिजली व्यवस्था की पोल

Khabar365newsकहीं पोल गिरे, कहीं तार टूटे, कई इलाकों में बिजली गुल; पर्याप्त...

हजारीबाग

गिद्दी पुलिस की सक्रियता से तमिलनाडु से सकुशल बरामद हुई गुमशुदा विवाहिता

Khabar365news आवेदन मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस, तकनीकी शाखा की मदद से...

हजारीबाग

चरही पैक्स चुनाव का बिगुल बजा, 30 अक्टूबर को मतदान व विशेष आमसभा

Khabar365news अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन, निर्वाचन पदाधिकारी शौकत सरवर की सक्रियता...

हजारीबाग

24 घंटे में चोरीकांड का उद्भेदन, लैपटॉप-मोबाइल बरामद

Khabar365news कटकमदाग पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोर गिरफ्तार, थाना प्रभारी सरोज...